Punjab News: अवैध माइनिंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पठानकोट। Punjab News: राज्य में ग़ैर-कानूनी माइनिंग के ख़ात्मे के लिए अपनी वचनबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पठानकोट ज़िले में ग़ैर-कानूनी माइनिंग गतिविधियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की है और सात व्यक्तियों को गिरफ़्तार करने सहित मशीनरी को ज़ब्त किया है।

इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए पंजाब के खनन और भू-विज्ञान मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बताया कि ज़िले में ग़ैर-कानूनी खनन का पता लगने पर तुरंत कार्यवाही करते हुये खनन और भू-विज्ञान विभाग ने पुलिस विभाग को इस मामले में एफ.आई.आर दर्ज करने को कहा।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि माइनिंग एंड मिनरलज़ एक्ट की धारा 4(1), 21(1) और आई.पी.सी. की धारा 379 के तहत थाना मामून और थाना नंगल भूर में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। खनन मंत्री ने विस्तार के साथ जानकारी देते हुए बताया कि डी.एस.पी सिटी पठानकोट की मुस्तैद निगरानी अधीन चलाए गए आपरेशन के दौरान थाना नंगल भूर की महिला एस.एच.ओ. द्वारा बहादुरी के साथ दरिया पार करके मुलजिमों को काबू किया गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

उन्होंने कहा कि यह कार्यवाही ग़ैर-कानूनी माइनिंग गतिविधियों के विरुद्ध पंजाब सरकार की नेकदिली और राज्य के कुदरती स्त्रोतों की रक्षा के लिए दृढ़ वचनबद्धता को दर्शाती है। खनन मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बताया कि विभाग ने ग़ैर-कानूनी माइनिंग के विरुद्ध असहनीय नीति अपनाई हुई है। उन्होंने कहा कि अगले दिनों में भी ऐसी कार्यवाहियां तेज़ी से जारी रहेंगी और ग़ैर-कानूनी खनन गतिविधियों में शामिल किसी भी शख्स को बख़्शा नहीं जाएगा।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *