USA Green Card: अमेरिका में ग्रीन कार्ड को लेकर बड़ी खबर, भारतीयों को होगा फायदा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद,अमेरिका। USA Green Card: अमेरिका में ग्रीन कार्ड की उम्मीद कर रहे भारतीयों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमेरिका सरकार रोजगार आधारित वीजा के लिए ‘‘देशों के साथ भेदभाव’ को समाप्त करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका में सांसदों द्वारा एक बिल पेश किया है। अगर यह बिल पास हो जाता है तो इससे लाखों भारतीय जो अमेरिका में ग्रीन कार्ड की राह देख रहे है उनको काफी फायदा मिल सकता है।

अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी

यहां हम आपको बता दें कि इस बिल को भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति और प्रमिला जयपाल के साथ ही रिक मैक्कॉर्मिक ने पेश किया है। इस बिल इस बिल में कहा गया है कि अगर यह बिल पास हो जाता है तो इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और साथ ही अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा देगा।

ग्रीन कार्ड बैकलॉग भी होगा कम

इससे साथ ही कहा गया है कि इस बिल के पास होने से ग्रीन कार्ड बैकलॉग भी कम होगा। इस बिल की मदद से अमेरिकी कंपनियों को योग्यता के आधार पर कर्मचारियों को नौकरी देने में मदद मिलेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

बताया जा रहा है कि द्विदलीय आव्रजन वीजा दक्षता एवं सुरक्षा अधिनियम 2023 ‘एचआर 6542′ अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा और ग्रीन कार्ड के लंबित आवेदनों की संख्या को कम करते हुए देश में अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देगा।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *