Mayawati: बसपा सुप्रीमो मायावती ने घोषित किया अपना उत्तराधिकारी, किया बड़ा ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ। Mayawati, BSP: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आज बड़ा ऐलान किया है। मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद (27) को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। यानी मायावती के बाद पार्टी की कमान आकाश के हाथों में होगी। अभी यूपी और उत्तराखंड में पार्टी की जिम्मेदारी मायावती संभालेगी, जबकि बाकी 26 राज्यों को आकाश देखेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

पार्टी की विरासत और राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने अपने भतीजे को आगे किया है। रविवार को डेढ़ घंटे चली मीटिंग के बाद मायावती ने इस फैसले का ऐलान किया। इस मीटिंग में पार्टी के 28 राज्यों के पदाधिकारी मौजूद थे। आकाश, मायावती के सबसे छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं और फिलहाल पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर हैं।

आकाश पहली बार 2017 में सहारनपुर में नजर आए थे

सार्वजनिक तौर पर मायावती के साथ आकाश पहली बार 2017 में सहारनपुर में नजर आए थे। आकाश ने लंदन से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की पढ़ाई की है। आकाश की शादी बसपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ की बेटी डॉ. प्रज्ञा से इसी साल मार्च में हुई थी। आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ की गिनती मायावती के भरोसेमंद नेताओं में होती है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

रविवार को लखनऊ में पार्टी कार्यालय हुई बैठक में आकाश आनंद मायावती के साथ एक ही गाड़ी में आए थे। मायावती ने हाल ही में चार राज्यों में हुए चुनाव की कमान भी आकाश को सौंपी थी। इसी से यह तय माना जा रहा था कि आकाश पार्टी में नंबर-2 हैं। इसके अलावा, मायावती राजनीति तौर पर खुद ज्यादा एक्टिव न होकर आकाश को ही अहम जिम्मेदारियां दे रही थीं। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान ही यूपी में उन्होंने चुनिंदा रैलियां ही की थीं।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *