Weather Punjab: पंजाब में धुंध शुरू, जालंधर रहा सबसे ठंडा एरिया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Weather Punjab: पंजाब में मौसम तेजी के साथ बदल रहा है। जिससे पंजाब समेत उत्तर भारत में ठंड तेजी से बढ़ने लगी है। शनिवार को रात पूरे राज्य में सबसे ठंडा जालंधर रहा। जहां न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस बीच अन्य जिलों में भी कड़ाके की ठंड रही। आने वाले कुछ दिनों में बारिश के आसार हैं, जिससे राज्य में और ठंड बढ़ जाएगी। जालंधर के साथ सबसे ज्यादा ठंडा फरीकदोट रहा। फरीदकोट में तापमान 5.8 डिग्री, फिरोजपुर में 6.2 डिग्री रहा।

पंजाब कई जिलों में ठंड बढ़ी

इसके अलावा रूपनगर में 6.8 डिग्री, मोगे में 6.3 डिग्री, गुरदासपुर में 6.9 डिग्री, लुधियाना में 7.2 डिग्री और अमृतसर में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकांश जिलों में तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

तापमान में कोई खास बदलाव नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। एक सप्ताह तक ओलावृष्टि और कोहरा पड़ने की संभावना है। 13 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा।

पंजाब में धुंध का अलर्ट

राज्य में ठंड बढ़ने के कारण एक दम से विजिबिलिटी कम हो गई है। कोहरे और धुंध के कारण हाईवे पर वाहनों का काफी दिक्कतों का सामान करना पड़ रहा है। विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य पुलिस ने भी हाईवे पर पेट्रोलिंग बढ़ाने के आदेश दे दिए हैं।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *