डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 12 दिसंबर के लिए पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। आज राजधानी दिल्ली सहित देश के सभी महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड 21वें महीने स्थिर बनी हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
हालांकि, पेट्रोलियम कंपनियों ने आज कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि की है। आज कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल महंगी हो गई हैं। महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 26 पैसे का इजाफा किया गया है। जिसके बाद यहां पेट्रोल 106.58 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि डीजल के दाम 35 पैसे बढ़े हैं और यह 92.84 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
वहीं, बिहार में पेट्रोल 35 पैसे बढ़कर 109.23 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जबकि डीजल 34 पैसे बढ़कर 95.88 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा केरल में पेट्रोल 47 पैसे बढ़कर 108.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल 44 पैसे महंगा होकर 97.34 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, झारखंड, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, असम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में पेट्रोल के घट गए हैं।
- दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है।
- मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है।
- चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर है।
- कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है।
नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें









