Canada News: कनाडा की कोर्ट ने सिद्धू को लेकर सुनाया बड़ा फैसला, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ओटावा। Canada News: कनाडा की कोर्ट ने भारतीय मूल के ड्राइवर जसकीरत सिंह सिद्धू के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कनाडा के हम्बोल्ट ब्रोंकोस में बस एक्सीडेंट के आरोपी भारतीय मूल का ट्रक ड्राइवर जसकीरत सिंह सिद्धू भारत में अपने निर्वासन के खिलाफ कनाडा में केस हार गया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

कनाडा की कोर्ट ने ट्रक चालक जसकीरत के आवेदन को खारिज कर दिया और उसे गुरुवार को खतरनाक ड्राइविंग के आरोपों में दोषी ठहराया। इसके साथ ही सिद्धू कनाडा में रहने की अपनी दावेदारी भी हार गया। कनाडा में साल 2018 में हुए बस एक्सीडेंट में 16 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए थे।

हॉकी क्लब के खिलाड़ियों को रौंदा था

कनाडा में ड्राइवर जसकीरत सिंह सिद्धू ने अपने ट्रक ट्रेलर से हॉकी क्लब के खिलाड़ियों को ले जा रही बस में टक्कर मार दी थी। इस एक्सीडेंट में 16 युवा हॉकी खिलाड़ियों की मौत हो गई थी, जबकि 13 लोग घायल हो गए थे। इस मामले में कनाडा की कोर्ट ने जसकीरत सिद्धू को आठ साल की जेल की सजा सुनाई थी।

सिद्धू को पैरोल दी गई थी

हालांकि, इस साल की शुरुआत में सिद्धू को पैरोल दी गई थी और कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी ने भी उसके कनाडा से निर्वासन की सिफारिश की थी। सिद्धू ने कोर्ट में दलील दी थी कि उसके निर्वासन को रोक दिया जाए क्योंकि एक्सीडेंट से पहले उसका रिकॉर्ड एकदम साफ था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

वहीं, जसकीरत सिंह सिद्धू की याचिका को खारिज करते हुए जज पॉल क्रैम्पटन ने कहा कि सिद्दू की वजह से कई लोगों की मौत हुई, कई लोग बर्बाद हो गए, जो बहुत ही विनाशकारी था, इससे कई लोग टूट गए। कई उम्मीदें और सपने चकनाचूर हो गए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *