Punjab News: पंजाब में SDM दफ्तर समेत तीन जगहों पर लिखे मिले ‘खालिस्तान जिंदाबाद’

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गढ़शंकर। Punjab News: पंजाब में लगातार खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने के मामले सामने आ रहे है। ताजा मामला गढ़शंकर इलाके का है। गढ़शंकर में एसडीएम आफिस समेत 3 जगहों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे दीवारों पर लिखे गए हैं। इससे पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

जानकारी के मुताबिक गत रात्रि गढ़शंकर तीन जगहों पर खालिस्तान जिंदाबाद तथा खालिस्तान के चुनावों के लिए 26 जनवरी 2024 से रजिस्ट्रेशन संबंधी नारे लिखे गए हैं। दीवारों पर लिखे खालिस्तानी नारे के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है।

श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में लिखे नारे

जानकारी के अनुसार गढ़शंकर में एसडीएम दफ्तर , श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब बडेसरों तथा सरकारी हाई स्कूल डघाम पोसी की दीवार पर लिखा कि ‘26-1-2014 नू पंजाब च खालिस्तान दीयां वोटां दी रजि. शुरू है। खालिस्तान जिंदाबाद’’।

लोगों में चर्चा है कि पंजाब में माहौल खराब करने की नीयत से असामाजिक ताकतें खालिस्तान के पक्ष में प्रलोभन देकर राज्य के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाडऩे की कोशिश कर रही हैं।

गढ़शंकर पुलिस जांच में जुटी

राहगीरों ने जब खालिस्तान के बारे में लिखा हुआ देखा तो उन्होंने इसकी सूचना गढ़शंकर पुलिस स्टेशन को दी। गढ़शंकर के अलावा बड़ेसरो व पद्दी सूरा सिंह के सरकारी स्कूल की दीवारों पर भी ऐसे ही देश विरोधी नारे लिखे हुए थे।

एसएचओ जयपाल ने बताया कि सूचना मिलने पर वह तुरंत पुलिस टीम को साथ लेकर तीनों स्थानों पर पहुंचे और लिखे गए नारों को मिटाया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

एसडीएम शिवराज सिंह बल्ल ने कहा कि एसडीएम परिसर में एक ही गार्ड होता है। रात को मैं व गार्ड अंदर था तो बाहर चोरी से कोई दीवार पर खालिस्तान संबंधी नारे लिख गया। गार्ड को इसका पता नहीं चला। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए गए पार्क का हाल देख लो…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *