Jalandhar News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में चार दिवसीय वार्षिक पुरुस्कार वितरण समारोह

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, में चार दिनों से चल रहे इस समारोह का हर्षोल्लास के साथ स्कूल के प्रिंसिपल निर्मल वासुदेवा के नेतृत्व में हुआ समापन, स्कूल के डायरेक्टर वाई. पी. कौशल व अन्य स्टॉफ मेंबर्स ने मुख्य अतिथि, ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जिसमें समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा ज्योति प्रजलित कर के की गई और छात्रों ने गणेश वन्दना कर गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। स्कूल के लगभग 1200 से अधिक (नर्सरी से लेकर बाहरवीं कक्षा तक के छात्र ) इस समारोह का हिस्सा बने, जिनको विभिन्न भागों में बांटा गया था।

Annual Function at St. Soldier Divine Public School
Annual Function at St. Soldier Divine Public School

छात्रों ने पेश किए मनमोहक प्रोग्राम

जिसमें नन्हें छात्रों द्वारा नृत्य में कथक, कवालियां, बौने का नृत्य, झूमर, अनेकता में एकता का नृत्य और लघु नाटिका में देश को नशा मुक्ति का संदेश देने वाली लघु नाटिका, सोशल मीडिया के दुरुपयोग आदि नाटकों से दर्शकों को सकारात्मक संदेश दिया।

इसके इलावा छात्रों ने गिद्दा, भांगड़ा आदि पेश कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। समारोह में मुख्य अतिथि चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने शिक्षा में अवल स्थान प्राप्त कर्ता विद्यार्थीयों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Annual Function at St. Soldier Divine Public School
Annual Function at St. Soldier Divine Public School

समारोह के अंत में ग्रुप के वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थीयों की प्रदर्शनीयों के पीछे प्रयासों की खूब सराहना की ओर उन्हें ऐसे ही आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *