Weather Update: देश के 15 राज्यों में घना कोहरा, पंजाब के कई शहरों में विजिबिलिटी जीरो, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Daily Samvad
3 Min Read
FOG
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली/जालंधर। Weather Update: पंजाब समेत देश के 15 राज्य ठंड और घने कोहरे की चपेट में हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, उत्तराखंड, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रहेगा। यहां विजिबिलिटी रेंज 50 मीटर तक रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के कुछ जगहों पर विजिबिलिटी जीरो हो गई है। उधर, दक्षिण भारत में 31 दिसंबर तक बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया कि केरल, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और लक्षद्वीप में आज से अगले 5 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

एयरपोर्ट पर कोहरा, 30 फ्लाइट्स लेट

दिल्ली के पालम में मंगलवार (26 दिसंबर) सुबह 5:30 बजे जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई। लो विजिबिलिटी के कारण IGI एयरपोर्ट पर 30 फ्लाइट्स लेट हो गईं। सुबह 6 बजे से 10 बजे तक 11 फ्लाइट्स को जयपुर और एक विमान लखनऊ डायवर्ट किया गया। रेलवे ने बताया कि कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 14 ट्रेनें भी लेट हुई हैं।

इन जगहों पर जीरो विजिबिलिटी

मध्य प्रदेश में दो दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट है। गुना में मंगलवार सुबह 5:30 बजे जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई। ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना में घना कोहरा छाया रहा। यहां विजिबिलिटी करीब 50 मीटर रही। छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में 26 और 27 दिसंबर को 200 से 500 मीटर तक विजिबिलिटी रह सकती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

हरियाणा के 31 शहरों में मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। यहां अंबाला शहर में आज जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई। कुछ जगहों पर सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक 10 मीटर विजिबिलिटी रही। धुंध के बीच सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई दिखाई दीं।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *