Canada-India News: पंजाब के युवक की कनाडा में मौत, घर में छाया मातम

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बटाला। Canada-India News: विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के युवक की विदेश में मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक की कनाडा में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कनाडा में पंजाब के एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक का नाम अमरपाल सिंह (24) बताया जा रहा है जोकि पंजाब में बटाला के डेरा बाबा नानक के निकटवर्ती गांव मसराला का रहने वाला था।

दिमाग की नाड़ी फटने से हुई मौत

बताया जा रहा है कि अमरपाल सिंह की दिमाग की नाड़ी फटने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक अमरपाल साल 2019 में कनाडा के ब्रैंपटन शहर में पढ़ाई करने के लिए गया था और इसी साल के सितम्बर में वह पंजाब आया था अपनेपरिवार से मिलने, जिसके बाद वह वापिस कनाडा चला गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जिसके बाद उसे दोबारा बीते 26 दिसंबर को भारत आना था लेकिन उसी दिन उसके दिमाग की नाड़ी फट गई और उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया है। पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *