St Soldier News: माता गुजरी और छोटे साहिबजादों के शहीदी दिवस पर सेंट सोल्जर ने लगाया दूध का लंगर

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन की सोसाइटी में माता गुजरी जी और छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह ओर बाबा फतेह सिंह की शहादत को समर्पित दूध ओर बिस्कुट का लंगर लगाया गया।

दूध के लंगर दौरान सेवा करते हुए चेयरमैन अनिल चोपड़ा के साथ वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा व अन्य
दूध के लंगर दौरान सेवा करते हुए चेयरमैन अनिल चोपड़ा के साथ वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा व अन्य

इस अवसर पर चेयरमैन अनिल चोपड़ा ओर वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने स्टाफ के साथ संत सिपाही गुरू गोबिंद सिंह जी ओर उनके समूह परिवार को नमन करते हुए उनके द्वारा दी गई कुर्बानियों को याद किया। सभी ने गुरबाणी का जाप करते हुए दूध ओर बिस्कुट के लंगर की शुरुआत की।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

वाइस चेयरपर्सन चोपड़ा ने स्टाफ के साथ माता गुजरी जी और चार साहिबजादों की महान कुर्बानियों के बारे में इतिहास सांझा करते हुए बताया कि चमकौर के युद्ध में बाबा अजीत सिंह अतुलनीय वीरता का प्रदर्शन करते हुए शहीद हुए।

बड़े भाई के पदचिन्हों पर चलते हुए शहीद हो गए

उनके बाद बाबा जुझार सिंह ने युद्ध का नेतृत्व संभाला तथा अपने बड़े भाई के पदचिन्हों पर चलते हुए शहीद हो गए। गुरू साहिब के दो छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह ओर बाबा फतेह सिंह ने अपनी दादी माता गुजरी जी के साथ ठंडे बुर्ज में रहे और उसके बाद आज ही के दिन वज़ीर खान ने जीवित ही उन्हें दीवार में चिनवा कर शहीद कर दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

चेयरमैन चोपड़ा ओर वाइस चेयरपर्सन चोपड़ा ने माता गुजरी जी और चारों साहिबजादों को नमन करते हुए कहा कि हमे सब को हमेशा उन्हें अपने दिलों में याद रखना चाहिए। उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलते हुए जात-पात से ऊपर उठकर सभी धर्मों का सम्मान करना और किसी के भी साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *