Unhealthy Diet: नए साल की खुशी में रखें अपने health का भी ध्यान

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्ली। Unhealthy Diet: नया साल ने दस्तक दे दी है। ऐसे में साल के कैलेंडर के साथ- साथ अपने हेल्थ कैलेंडर को भी अपडेट करना जरूरी है। शरीर को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि आप सही तरीके के खान- पान पर ज्यादा जोर दें।

ये बात तो सब को पता है कि अनहेल्दी जंक फूड खाने से cholesterol बढ़ता है जिससे कई सारी बीमारियां और दिल से जुड़ी problems हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

लेकिन क्या आपको पता है कि आपके किचन में कुछ ऐसे चीजें भी हैं, जिससे आप हेल्दी समझ कर खाते हैं, लेकिन वो भी बहुत ही अनहेल्दी है और आपको जरूरत है उसे अपने डाइट से हमेशा के लिए आउट करने की…

सफेद नमक

घरों में अक्सर सफेद नमक का इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि वो सस्ता होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसके ज्यादा इस्तेमाल से ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हो जाती है। तो सफेद नमकी की जगह पिंक रॉक सॉल्ट या सेंधा जैसे नमकों का इस्तेमाल करें।

पैक्ड जूस

लोगों को लगता है पैक्ड जूस हेल्दी होता है पर ऐसा नहीं है। इसके सेवन से आपको डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती है। ऐसे में पैक्ड जूस की जगह ताजे फलों के जूस का सेवन करें। कोल्डड्रिंक से भी दूरी ही अच्छी है।

चीनी

चीनी ज्यादातर लोग पसंद करते हैं। हालांकि चीनी के सेवन करने से डायबिटीज की समस्या का खतरा बढ़ जाता है। वहीं अगर आप चीनी के सेवन पर कंट्रोल नहीं करते हैं तो ये हाई ब्लड प्रेशर के साथ कई दूसरी बीमारियों का भी कारण बन सकती है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

रिफाइंड ऑयल- लोगों की तली-भुनी चीजें खाना पसंद है। भारतीय रसोई में आपको रिफाइंड ऑयल के बड़े- बड़े डिब्बे मिल जाएंगे। लेकिन इसका इस्तेमाल करने से बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल काफी हद तक बढ़ जाता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में रिफाइंड ऑयल की जगह ऑलिव ऑयल, देसी घी, सरसों का तेल और कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल करें।

पैक्ड आटा

आज के समय में पैक्ड आटा का इस्तेमाल शहरों में तेजी से किया जा रहा है, क्योंकि पैक्ड आटा मैदे के समान शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। ऐसे में हमें पैक्ड आटे के सेवन से बचना चाहिए। इसकी जगह पीसे हुए ताजे गेंहू के आटे का सेवन करें।

70 साल पुरानी चारपाई, एक साथ सो सकते हैं 50 लोग














Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *