Guruwar Ke Upay: गुरुवार को करें भगवान विष्णु की पूजा, घर में भरे रहेंगे अन्न और धन के भंडार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Guruwar Ke Upay: भगवान विष्णु जगत के पालनहार हैं। उनकी लीला अपरंपार है। भगवान विष्णु की कृपा से व्यक्ति विशेष को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही समाज में ऊंचा मान-सम्मान प्राप्त होता है। ज्योतिष भी जीवन में सफलता पाने के लिए भगवान विष्णु की पूजा करने की सलाह देते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

भगवान विष्णु की पूजा करने से कुंडली में बुध, गुरु, रवि, चंद्र और मंगल सभी ग्रह मजबूत होते हैं। वहीं, अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त होता है। अगर आप भी आपने जीवन में विषम परिस्थिति से गुजर रहे हैं, तो गुरुवार को विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। पूजा के समय इनमें से कोई एक उपाय जरूर करें।

गुरुवार के इस उपाय से प्रसन्न होंगे भगवान विष्णु

अगर आप गुरु चांडाल दोष से युक्त हैं, तो गुरुवार के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय सफेद चंदन को पत्थर पर घिसकर चंदन में केसर मिलाकर माथे और गर्दन पर लगाएं। इस उपाय को आप रोजाना भी कर सकते हैं। इस समय विष्णु चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से राहु और केतु का प्रभाव कम होता है। साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

जल में हल्दी मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें

अगर आप अपनी कुंडली में गुरु मजबूत करना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन स्नान-ध्यान के पश्चात जल में हल्दी मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। साथ ही केले के पौधे में जल का अर्घ्य दें। इसके बाद गरीबों एवं जरूरतमंदों को दही चावल का भोजन कराएं। इस उपाय को करने से कुंडली में गुरु मजबूत होता है।

गुरुवार के दिन व्रत जरूर रखें

अगर आप मनचाही नौकरी पाना चाहती हैं, तो गुरुवार के दिन व्रत जरूर रखें। ज्योतिषियों की मानें तो कम से कम 16 या 21 गुरुवार का व्रत जरूर रखें। आप फलाहारी गुरुवार का व्रत भी रख सकती हैं। गुरुवार का व्रत करने से अविवाहितों की शीघ्र शादी के योग भी बनते हैं। पूजा के समय भगवान विष्णु को हल्दी की गांठ जरूर अर्पित करें।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

अगर आप भगवान विष्णु की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन गौ माता की सेवा करें। आप गौ माता को चारा खिला सकते हैं। साथ ही रोटी में गुड़ और चना रख गौ माता को खिलाएं। इस उपाय को हर गुरुवार के दिन करें। ऐसा करने से धन संबंधी परेशानी दूर होती है।

70 साल पुरानी चारपाई, एक साथ सो सकते हैं 50 लोग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *