Eggs in Winter: जाने कितनी मात्रा में खाने चाहिए अंडे और क्या है इसके नुक्सान

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 364 शब्द|📅 06 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Eggs in Winter: अंडे बहुत ज्यादा पौष्टिक होते हैं और इसमें भरपूर मात्रा में मिनरल्स होते हैं। खासकर के सर्दियों में अंडे खाने ज्यादा फायदेमंद होते हैं क्योंकि इससे प्रोटीन मिलता है और शरीर में गर्माहट बनी रहती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

लेकिन इनका सेवन भी सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अगर आप हर दिन बिना सोचे- समझे अंडा खा रहे हैं तो सेहत पर बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है। सही मात्रा में अंडे न खाने से होने वाले नुकसान और 1 दिन में कितने अंडे खाने चाहिए, ज्यादा अंडे खाने से होने वाले नुकसान

बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल

अंडे में कोलेस्ट्रॉल भारी मात्रा में होता है, इसलिए 1 दिन में 2 से ज्यादा अंडे न खाएं, वरना शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाएगी। इससे हार्ट अटैक और दिल से जुड़ी अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

अपच

अंडे हैवी डाइट है, इसमें हाई मात्रा में प्रोटीन होता है, जिसे पचने में काफी समय लगता है। इसलिए सोच समझकर अंडे खाएं वरना डायजेशन बिगड़ सकता है।

पेट फूलना

अंडे खाने से शरीर में बहुत ज्यादा मात्रा में गर्मी पैदा होती है, जिससे पेट में क्रैम्प्स, सूजन, मतली, गैस, उल्टी जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो जाती हैं।

बढ़ता है वजन

बहुत से लोग मानते हैं कि प्रोटीन की मात्रा के कारण अंडे खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है, लेकिन ये सच नहीं है। अंडे आपको कुछ किलो वजन कम करने में मदद करते हैं, लेकिन इनका ज्यादा मात्रा में सेवन आपके वजन घटाने के प्लान को बर्बाद कर सकता है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

अंडे में अच्छी मात्रा में फैट मौजूद होता है और अगर इसका ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए तो यह आपका वजन बढ़ा सकता है।

डायबिटीज का खतरा

अंडे में भारी मात्रा में कोलेस्ट्रॉल और फैट होता है। इन्हें ज्यादा मात्रा में खाने से इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है, जिससे शरीर में शुगर लेवल बढ़ता है और डायबिटीज का खतरा भी बढ़ता है।

70 साल पुरानी चारपाई, एक साथ सो सकते हैं 50 लोग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *