Punjab News: पंजाब सरकार फरवरी में ‘NRI पंजाबियां नाल मिलनी’ समारोह करवाएगी- कुलदीप सिंह धालीवाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रवासी पंजाबियों के मसलों और शिकायतों से जल्द और तसल्लीबख़्श ढंग से निपटने के लिए ‘एन.आर.आई. पंजाबियाँ नाल मिलनी’ नामक चार कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

यह जानकारी देते हुए पंजाब के एन.आर.आई. मामलों संबंधी मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि ‘एन.आर.आई. पंजाबियाँ नाल मिलनी’ समारोहों की शुरुआत 3 फरवरी को पठानकोट से होगी, जहाँ पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर और होशियापुर आदि जिलों से सम्बन्धित प्रवासी पंजाबियों के मसले एवं शिकायतों का निपटारा किया जाएगा।

इन शहरों में होगी मीटिंग

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इसी तरह 9 फरवरी को एस.बी.एस. नगर (नवांशहर) में एस.बी.एस. नगर, रूपनगर, जालंधर, कपूरथला और एस.ए.एस. नगर (मोहाली) आदि जिलों, जबकि 16 फरवरी को संगरूर में संगरूर, पटियाला, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, मलेरकोटला, बठिंडा, लुधियाना और मानसा होगा।

शिकायतें इन नंबरों पर दर्ज करवा सकते हैं

इन जिलों से सम्बन्धित प्रवासी पंजाबियों के मसले हल किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसी तरह 22 फरवरी को फिऱोज़पुर में फिऱोज़पुर, फरीदकोट, फाजिल्का, तरन तारन, मोगा और श्री मुक्तसर साहिब आदि जिलों को कवर किया जाएगा। धालीवाल ने बताया कि प्रवासी पंजाबी 11 जनवरी से 30 जनवरी, 2024 तक विभाग की वेबसाईट: nri.punjab.gov.in और वाट्सऐप नंबर 9056009884 पर अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं।

पंजाबियों ने 605 अलग-अलग शिकायतें

प्रवासी पंजाबियों को इन मिलनी समारोहों में बढ़-चढ़ कर पहुँचने की अपील करते हुए स. धालीवाल ने बताया कि राज्य सरकार ने पिछले साल दिसंबर, 2022 में भी 5 सफल मिलनी के कार्यक्रम करवाए थे, जिस दौरान प्रवासी पंजाबियों ने 605 अलग-अलग शिकायतें दर्ज करवाई थीं, जिनका समाधान किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी एन.आर.आई. पुलिस विंग के पास लगातार ऑनलाइन शिकायतें आ रही हैं, जिनका 15 एन.आर.आई. पुलिस थानों और जि़ला प्रशासन एवं राज्य स्तर पर समयबद्ध ढंग से तसल्लीबख़्श समाधान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस मौके पर प्रमुख सचिव एन.आर.आई. मामले विभाग श्री दिलीप कुमार, ए.डी.जी.पी. श्री प्रवीन कुमार सिन्हा, विशेष सचिव एन.आर.आई. मामले विभाग श्रीमति कंवलप्रीत बराड़ और श्री परमजीत सिंह के अलावा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *