डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के बस स्टैंड से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बस स्टैंड पर नशे में धुत्त युवतियां आपस में भिड़ गई है। गौरतलब है कि पंजाब में नशे के मामले बढ़ते जा रहे है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां नशे में धुत थी। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों की किसी बात को लेकर बहस हो गई थी जिसके बाद वह दोनों आपस में लड़ने लगी और देखते ही देखते वह आपस में मारपीट करने लग पड़ी।
ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह
यह देख लोग इकट्ठा हो गए और उन्हें छुड़ाने के लिए कोशिश करने लगे। बताया जा रहा है कि जो भी उन्हें छुड़ाने आता उसे वह दांत से काटने की कोशिश करती। फिर दोनों लड़ती-लड़ती फुटपाथ पर गिर गईं। इसके बाद वह उठ नहीं पाई।
नशा उतारने के लिए नींबू चटाया
बताया जा रहा है कि लोगों ने दोनों लड़कियों का नशा उतारने के लिए उन्हें नींबू चटाया। बताया जा रहा है कि उन दोनों के साथ एक बच्ची भी थी। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों युवतियां नेपाली भाषा में बात कर रही थी।
एक लड़की पहले भी कर चुकी हंगामा
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और उन्होंने उन दोनों लड़कियों को परिजनों के हवाले किया। बताया जा रहा है कि इन दोनों लड़कियों में एक लड़की वह है जिसने कुछ दिन पहले गढ़ा रोड पर हंगामा कर ऑटो से उतरने पर मना किया था।