Jalandhar News: जालंधर नार्थ हलके में आधा दर्जन अवैध कालोनियां, अवैध कालोनियों से 30 लाख की वसूली, CM आफिस पहुंची शिकायत

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से नार्थ हलके में एक साथ आधा दर्जन अवैध कालोनियां काटी जा रही हैं। जिससे सरकार को करोड़ों रुपए की चपत लगी है। ये अवैध कालोनियां सलेमपुर मुसलमाना, रंधावा मसंदा और पठानकोट रोड पर काटी जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध रूप से चल रहे इस खेल की शिकायत मुख्यमंत्री भगवंत मान के दफ्तर और विजीलैंस के अधिकारियों से की गई है। शिकायत में कहा गया है कि नार्थ हलके में अवैध कालोनी काट कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

सलमेपुर मुसलमाना के पास एक्टिव टूल्स के साथ काटी गई अवैध कालोनी

सलेमपुर मुसलमाना में एक्टिव टूल्स के साथ काटी कालोनी

सूत्रों के मुताबिक सलेमपुर मुसलमाना और रंधावा मसंदा में अवैध रूप से कालोनियां काटी गई है। सलेमपुर मुसलमाना के पास एक्टिव टूल्स की फैक्ट्री की दीवार से सटा कर अवैध कालोनी काटी गई है। इसका रास्ता फैक्ट्रियों के बीच से दिया गया है, जिससे आने वाले दिनों में इस कालोनी में इंडस्ट्रियल प्लाट काटे जाएंगे।

इस अवैध कालोनी की शिकायत मुख्यमंत्री भगवंत मान से की गई है। शिकायत में कहा गया है कि निगम अधिकारियों ने इस कालोनी को कटवाने के लिए 5 लाख रुपए फीस ली है। इसमें एक नेता भी शामिल बताया जा रहा है, जो नार्थ हलके में सक्रिय है।

रंधावा मसंदा के पास काटी गई अवैध कालोनी
रंधावा मसंदा के पास काटी गई अवैध कालोनी

रंधावा मसंदा में कई एकड़ में काट दी कालोनी

वहीं, रंधावा मसंदा और सलेमपुर मुसलमाना के बीच त्रिलोक एवेन्यू से सटाकर कई एकड़ में अवैध कालोनी काटी गई है। दो गांवों के बीच काटी गई इस कालोनी का ज्यादातर हिस्सा नगर निगम के तहत आता है, जबकि कुछ हिस्सा पुडा के तहत आता है।

रंधावा मसंदा के पास काटी गई अवैध कालोनी
रंधावा मसंदा के पास काटी गई अवैध कालोनी

जानकारी के मुताबिक रंधावा मसंदा और त्रिलोक एवेन्यू के बीच काटी गई इस अवैध कालोनी का ठेका नगर निगम के एक अधिकारी ने लिया है। निगम अधिकारी ने साफ कहा है कि पुडा के अधिकारियों को कोई पैसा नहीं देना है। इस कालोनी के एवज में भी निगम अधिकारी ने पांच लाख रुपए वसूली की है।

मुख्यमंत्री आफिस और लोकपाल में पहुंची शिकायत

मुख्यमंत्री को इस कालोनी की फोटो और वीडियो के साथ शिकायत भेजी गई है। इन दोनों कालोनियों की शिकायत एमटीपी विजय कुमार के पास भी पहुंची है, जिस पर विजय कुमार ने एटीपी विनोद कुमार से रिपोर्ट मांगी थी। इसी दौरान एटीपी विनोद कुमार का एरिया चैंज हो गया है।

रंधावा मसंदा के पास काटी गई अवैध कालोनी
रंधावा मसंदा के पास काटी गई अवैध कालोनी

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

एमटीपी विजय कुमार ने कहा है कि एटीपी सुषमा दुग्गल से फिर से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद उक्त अवैध कालोनियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा है कि जरूरत पड़ी तो कालोनाइजर के खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *