Punjab News: मुख्यमंत्री द्वारा ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ के दूसरे भाग की औपचारिक समाप्ति का ऐलान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को राज्य के सबसे बड़े खेल मुकाबले ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ के दूसरे भाग की औपचारिक समाप्ति का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य भर में हुये इन खेलों में 4.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि खेल के दौरान राज्य भर के स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के विजेता 11 हज़ार खिलाड़ियों के लिए 8. 30 करोड़ रुपए की इनामी राशि जारी की जो कि खिलाड़ियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने इन खिलाड़ियों को उनकी सफलता के लिए मुबारकबाद देते हुए उम्मीद जताई कि यह खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में राज्य के लिए यश अर्जित करना जारी रखेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल आठ उम्र वर्गों के 35 मुकाबले करवाए गए और पहली दफ़ा इन खेलों में रगबी, सायकलिंग, घुड़ सवारी, वुशू और वॉलीबाल शूटिंग को भी शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि इस बार अंडर- 14, 17, 21, 21 से 30, 31 से 40, 41 से 55, 56 से 65 साल और 65 साल से अधिक उम्र वर्ग के मुकाबले करवाए गए।

8. 30 करोड़ रुपए के नकद इनाम खिलाड़ियों को दिए गए

भगवंत सिंह मान ने कहा कि स्वर्ण पदक विजेता को 10 हज़ार, रजत के लिए सात हज़ार और कांस्य पदक विजेता के लिए पाँच हज़ार की इनामी राशि समेत कुल 8. 30 करोड़ रुपए के नकद इनाम खिलाड़ियों को दिए गए। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह खेल खिलाड़ियों को अपने हुनर के प्रदर्शन के लिए एक प्लेटफार्म मुहैया करने की दिशा में बड़ा कदम है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह खेल खिलाड़ियों की क्षमता और कमज़ोरियों की पहचान करने के लिए राज्य सरकार के लिए मददगार होंगी, जो कि भविष्य में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करने के लिए सहायक साबित होगा। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में खेल को लोकप्रिय बनाने के लिए राज्य सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही क्योंकि खेल राज्य की तरक्की और लोगों की ख़ुशहाली के लिए अहम भूमिका निभा सकती हैं।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *