Punjab News: पंजाब के सभी गांवों में जल्द शुरू होगा ‘नल जल मित्र प्रोग्राम’: जिम्पा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब के सभी गांवों में ‘नल जल मित्र प्रोग्राम’ जल्द शुरू किया जा रहा है। जल स्पलाई और सैनीटेशन विभाग ने कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के सहयोग से ‘नल जल मित्र’ लिए एक मल्टी स्किलिंग कोर्स विकसित किया है।

सरकार उठाएगी खर्च

कोर्स करने वाले से कोई फीस नहीं ली जाएगी। इसका खर्च सरकार उठाएगी। इस संबंधी जानकारी देते हुए जल स्पलाई एवं सैनीटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य गांवों के स्थानीय लोगों को कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान करना है ताकि वे जल स्पलाई योजनाओं को बढिया ढंग से चला सकें।

कोर्स करने वाले को रोजगार मिलने की संभावना

इस कोर्स को पूरा करने वाला व्यक्ति छोटी मुरम्मत और संभाल करने में सक्षम बन सकता है। कोर्स करने वाले व्यक्ति को ग्रामीण स्तर पर ही रोजगार मिलने की संभावना होगी। यह कोर्स 510 घंटे का है।

‘नल जल मित्र प्रोग्राम’ से पंजाब के लगभग 12000 गांवों की ग्राम पंचायतों में ग्राम स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए स्थानीय लोगों को तकनीकी शिक्षा विभाग से प्लंबिंग, बिजली के काम, पंप संचालन आदि में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण प्रोग्राम को इसी साल मार्च तक शुरू करने की योजना है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस प्रशिक्षण प्रोग्राम के लिए गांवों की ग्राम पंचायतें अपनी जल स्पलाई योजना के रख-रखाव काम के लिए एक स्थानीय व्यक्ति को नामित करेंगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत से कम से कम एक व्यक्ति को ‘नल जल मित्र’ प्रशिक्षित करने की व्यवस्था है। जिक्रयोग्य है कि जल जीवन मिशन तहत हर ग्रामीण घर तक पानी की उपलब्धता करवाई जा रही है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

पंजाब के ज्यादातर गांवों में ग्राम पंचायतें जल और स्वच्छता कमेटी (GPWSC) से जल आपूर्ति योजनाओं के रख-रखाव और प्रबंधन का कार्य करती है। इन योजनाओं का लंबे समय तक ठीक ढंग से चलते रहने के लिए स्थानीय स्तर पर कौशल मानव संसाधनों की उपलब्धता आवश्यक है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए पंजाब के सभी गांवो में ‘नल जल मित्र प्रोग्राम’ लागू किया जाना है।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *