डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में धुंध का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के 17 और हरियाणा के 10 जिलों में मौसम खराब रहेगा।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला में बारिश की संभावना है। वहीं पंजाब का औसत तापमान 8.3 डिग्री कम दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह
वहीं हरियाणा के अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जिंद, भिवानी और चरखी दादरी में बारिश हो सकती है। हरियाणा का औसत तापमान 6.1 डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो गया है और उत्तरी पंजाब और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर वायुमंडल में विलीन हो गया है।
पंजाब में अभी और बढ़ेगी ठंड
इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ को हरियाणा और आसपास के इलाकों में चक्रवात के रूप में देखा जा सकता है, लेकिन इसकी गति भी धीमी होती दिख रही है। इसलिए कल बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अभी ठंड और बढ़ेगी। मकर संक्रांति तक कोहरा और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।