Punjab Weather Update: कड़ाके की ठंड से कांपा पंजाब, जाने आने वाले दिनों के मौसम का हाल

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ घने कोहरे से ढके हुए हैं। बुधवार सुबह कई इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से 100 मीटर तक दर्ज की गई। हिमाचल के कुफरी में इस साल पहली बार बर्फबारी हुई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

पंजाब के 17 जिलों में मौसम खराब रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक अभी ठंड और बढ़ेगी। मकर संक्रांति तक कोहरा और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। पंजाब का औसत तापमान 8.3 डिग्री कम दर्ज किया गया है। आज धूप निकलने की संभावना कम है। घने कोहरे के कारण कल चंडीगढ़ में कुछ उड़ानें रद्द कर दी गईं।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

हिमाचल में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उधर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों को पूरे दिन कंपकंपाते रखा। पंजाब के मैदानी इलाके पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश की तुलना में अधिक ठंडे हैं।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें

Neetu Shatran Wala| नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल | Great Khali ने पी*टा। नीटू का दर्द Daily Samvad



728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar