Mushroom: सर्दियों में मशरूम की इन टेस्टी डिशेज को खाना होगा फायदेमंद

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 414 शब्द|📅 11 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Mushroom: मशरूम खाने के कई फायदे होते हैं। इसमें विटामिन-डी पाया जाता है, जिस कारण से इसे सर्दियों में खाना और अधिक फायदेमंद होता है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने, वजन कम करने, ब्लड प्रेशर मेंटेन करने और पाचन और दिल के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

इसलिए आप इसकी कुछ डिशेज बनाकर खा सकते हैं, जो आपकी सहेत के लिए फायदेमंद भी रहेंगी और काफी स्वादिष्ट भी होती हैं। आइए जानते हैं, मशरूम की कुछ खास डिशेज बनाने की रेसिपी।

मशरूम सूप (Mushroom Soup)

मशरूम का सूप पीने में बेहद स्वादिष्ट होता है और सर्दियों में इसे गर्मा-गर्म पीना और मजेदार होता है। आप इसे आसानी से आधे घंटे के भीतर बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक बड़े सॉस पैन में मक्खन गरम करें और प्याज और लहसुन को नरम होने तक लगभग 8-10 मिनट तक पकाएं।

इसके बाद इसमें मशरूम डालें और नरम होने तक तेज आंच पर 3 मिनट तक पकाएं। फिर इसमें चिकन स्टॉक डालें और उबालें। इसके बाद इसमें तेज पत्ता डालें और 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।

इसके बाद इसमें से तेज पत्ता निकाल दें, सूप को गैस को उतारकर, ब्लेंडर की मदद से ब्लेंड करें। इसके बाद इसमें क्रीम डालकर, थोड़ी देर के लिए फिर से गर्म करें। इसके बाद इस पर थोड़ी सी पार्सली और हर्ब्स डालें और गर्मा-गर्म सूप परोसें।

मशरूम करी (Mushroom Curry)

मशरूम की सब्जी अगर आपने कभी खाई होगी, तो आपको पता होगा कि इसकी सब्जी खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। इसे बनाना काफी आसान होता है। इसे बनाने के लिए पुदिना, धनिया, मिर्च, प्याज, टमाटर और काजू को पीसकर इसका मोटा पेस्ट बना लें। इसके बाद एक पतीले में मशरूम को उबाल लें, लेकिन उन्हें ज्यादा न उबालें।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें मशरूम को भून लें। इसके बाद इसे निकाल कर एक तरफ रख दें। अब उसी पैन में जीरा डालें और इसके साथ पीसा हुआ पेस्ट डालें और 10-15 मिनट के लिए पकाएं।

इसके बाद इसमें नमक मिलाएं, पानी डालें और मशरूम डाल कर थोड़ी देर पकाएं। आप चाहें तो इसपर क्रीम और धनिया पत्ते डाल सकते हैं और मशरूम की सब्जी तैयार है।

DSP की हत्या का खुला राज, ड्राइवर ने किया था कांड

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *