Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जातकों को धार्मिक यात्रा का योग, इन्हें कारोबार में होगा लाभ

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 8 मिनट पढ़ने का समय|📝 947 शब्द|📅 12 Jan 2024

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 12 January 2024: आज शुक्रवार है। तारीख है 12 जनवरी 2024। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार, आज यानी 12 जनवरी 2024, शुक्रवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिला जुला परिणाम देने वाला रहेगा।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

ज्योतिषियों के अनुसार, जहां आज कुछ राशियों के जातकों के लिए आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, तो वहीं, कुछ जातक धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आईए पं. भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। आज किसी भी क्षेत्र में निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसमें कामयाबी प्राप्त होगी। बाहरी व्यक्तियों से मन की बात शेयर न करें। कार्यक्षेत्र में विशेष लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी वर्ग वालों को पद लाभ प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। विशेषकर वाद-विवाद से आज दूर रहें। व्यर्थ के झगड़ों से आपकी प्रॉब्लम बढ़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा डिसीजन आज सोच विचार कर लें। कार्यक्षेत्र में सहयोगी वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत रह सकता है। मौसम के हिसाब से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुछ नए काम को लेकर चिंतित नजर आएंगे। व्यापार-व्यवसाय में लॉस हो सकता है। नौकरी से संबंधित व्यक्ति को अधिकारी वर्ग से मतभेद न रखने की सलाह दी जाती है। आज पारिवारिक कोई पुरानी बात सामने आ सकती है, जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा, आपके सोचे हुए कार्य आज पूर्ण हो सकते हैं। आज कहीं से धन की प्राप्ति होगी। व्यापार -व्यवसाय में किसी बड़ी पार्टनरशिप का हिस्सा आज आप बन सकते हैं। आज पुराना किया हुआ निवेश आपको लाभ पहुंचाएगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। धार्मिक यात्रा आदि के योग बनेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य की समस्या लेकर आ सकता है। मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। साथ ही कहीं बाहर जाएं, तो खान-पान पर विशेष नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी, परंतु बड़े लाभ का योग नहीं है। परिवार में पुराने विवाद को लेकर झगड़ा बढ़ सकता है। आज कोई नया कार्य शुरू करने से पहले पर्सनल चीजों पर विशेष ध्यान रखें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा, हालांकि कुछ परेशानियां सामने आएंगी। कार्यक्षेत्र में कुछ प्रशासनिक लोग दखल दे सकते हैं। आज स्वास्थ्य की चिंता मन में बनी रहेगी। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर आपसी विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। आज आपका मन अशांत रहेगा। बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच लें, सभी पहलुओं को जानकर ही कोई बड़ा डिसीजन लें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज के दिन आप नई संभावनाओं की खोज में लगे रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में नया प्रयोग करने से पहले थोड़ा समय का इंतजार करें, नहीं तो आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार के लोगों का सपोर्ट आज आपको नहीं मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आज कहीं से आर्थिक स्थिति में आपके सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी और बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन अच्छा रहेगा, विशेषकर आपके लिए आर्थिक स्थिति में लाभ के योग बनेंगे। किसी को दिया हुआ पुराना धन लौटकर आज आपको मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में चल रहे विवाद खत्म होंगे। शासन-प्रशासन में आपका रुतबा बढ़ेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन अच्छा रहेगा, अपने कार्य के विषय में सोच रहे हैं, तो उसे शुरू कर सकते हैं। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आज मित्रों से आर्थिक क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में लाभ के योग निर्मित होंगे, आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। जीवनसाथी और बच्चों के स्वास्थ्य में आ रही गिरावट दूर होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मौसम से खुद को बचा कर रखें। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। विरोधी वर्ग आपके लिए कोई बड़ा षड्यंत्र बना सकते हैं, जिसमें आप उलझ सकते हैं। आज के दिन कोई नई समस्या उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक स्थिति में कोई गिरावट महसूस नहीं होगी, लेकिन कोई बड़े लाभ का योग नहीं बनता दिखाई दे रहा। पत्नी बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। बच्चों की शिक्षा को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज के दिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। साथ ही किसी बड़े कार्य में सहयोगी पार्टनर का सहयोग लेते समय सावधानी रखें। अपने मन में चल रही बातों को सभी से शेयर न करें। आज कुछ विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आप प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर समस्याएं सामने आएंगी, लेकिन चिंता की बात नहीं है। परिवार में मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *