Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लोगों की चमकेगी आज किस्मत, इन्हें मिलेगा सच्चा प्यार

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 901 शब्द|📅 14 Jan 2024

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 14 January 2024: आज रविवार का दिन है। तारीख है 14 जनवरी 2024। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार सभी राशियों के जातकों के लिए भागदौड़ वाला दिन रहेगा। वहीं कुछ राशियों को खोया प्यार मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

सनातन धर्म के अनुसार इस दिन भगवान सूर्य की पूजा का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि जो भक्त इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ सूर्यदेव की पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

कई राशि के जातकों को आज सच्चा प्यार मिलेगा। वहीं, कई राशि के जातकों का आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आईए, पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से आज का राशिफल विस्तार से जानते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। काम में रुकावट आएगी। किसी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार न दें। परिवार के साथ कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। कुछ बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आपको स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। किसी विशेष बात को लेकर आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार में कोई नया कार्य आज शुरू न करें। पत्नी से मतभेद हो सकता है। साथ ही भाई और भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद की स्थिती बन सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। परिवार में किसी अपने की चिंता बनी रहेगी। अत्यधिक कार्य के कारण शारीरिक थकावट वह मानसिक चिंता से परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय में घाटा लग सकता है। कोई नया कार्य शुरू न करें। साथ ही परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी विशेष कार्य के लिए आपसी विवाद की स्थिति बन सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी विशेष कार्य को लेकर आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। साथ ही व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा डिसीजन परिवार के हित में आज आप ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप मानसिक रूप से उलझे रहेंगे। किसी बात को लेकर परिवार में परेशानी बढ़ सकती है, लेकिन अपनी कुशलता से उसे हल करने में आप सफल होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ा नया निवेश आप कर सकते हैं। परिवार में कोई सुखद समाचार मिलेगा। साथ ही सभी मतभेद दूर होंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपका दिन सफल रहेगा। नौकरी आदि के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यवसाय में आर्थिक मदद मिल सकती है। साथ ही परिवार में कोई पुराना विवाद खत्म होने से शानदार माहौल रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। साथ ही व्यवसाय में आज आपको कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका साथी आपका साथ छोड़ सकता है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत दिखाई देगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होगी। काम के चलते बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में आज आपको किसी विशेष पद से सम्मानित किया जा सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। साथ ही विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा। किसी विवाद में आज आप फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा आदि हो सकता है। वाहन का उपयोग संभाल कर करें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपका परेशानियों से भरा रहेगा। कोर्ट कचहरी आदि के विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र कर सकते हैं। कोई बड़ा निवेश आज व्यापार में न करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। व्यापार में लाभ होगा। मित्रों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बन रहे हैं। साथ ही धार्मिक आयोजन में परिवार सहित सम्मिलित हो सकते हैं।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ऐसे सज संवर रही है अयोध्या

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *