डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के भारत नगर में स्थित संयुक्त गढ़वाल भवन में दिनांक 20 और 21 जनवरी को भव्य कार्यक्रम होगा। इसके उपरांत 22 जनवरी को लंगर प्रसाद का वितरण होगा। कार्यक्रम में उत्तराखंड से मां धारी देवी एवं भगवान श्री नागराजा देव जी की डोली आएगी। इसे लेकर संयुक्त गढ़वाल सभा के प्रधान जंगबीर सिंह बिष्ट ने अन्य पदाधिकारियों के साथ तैयारी के संबंध में मीटिंग की।
ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान
संयुक्त गढ़वाल सभा के प्रधान जंगबीर सिंह बिष्ट ने बताया कि भारत नगर स्थित श्री लक्ष्मी नाराण मंदिर में 20 जनवरी को मां धारी देवी और भगवान नागराजा जी की डोली पहुंचने पर इलाके के लोगों द्वारा स्वागत किया जाएगा। उन्होंने सभी भक्तों से निवेदन की है कि डोली का स्वागत सुबह 10 बजे करने के लिए मंदिर जरूर पहुंचे।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
प्रधान जंगबीर सिंह बिष्ट ने बताया कि मंदिर में डोली का स्वागत सुबह 10 बजे किया जाएगा। देवी की पूजा सुबह 11 बजे होगी और इसके साथ ही कथा प्रवचन और कीर्तन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक होगा। आरती शाम को 7 बजे और लंगर प्रसाद का वितरण रात 8 बजे से होगा।
एल सी डी के माध्यम से दिखाया जाएगा प्राण प्रतिष्ठा प्रोग्राम
प्रधान जंगबीर सिंह ने बताया कि 22 जनवरी सोमवार को भवन में एलसीडी के माध्यम से अयोध्या से प्रसारित प्राण प्रतिष्ठा प्रोग्राम दिखाया जाएगा और फिर दोपहर को 1 बजे गढ़वाल सभा की तरफ से लंगर का आयोजन किया जाएगा।