WhatsApp Documents: WhatsApp पर ऐसे खोजे काम के डॉक्यूमेंट्स, काम आएगी ये ट्रिक

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 312 शब्द|📅 18 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। WhatsApp Documents: वॉट्सऐप का इस्तेमाल चैटिंग ही नहीं, कॉलिंग और फाइल शेयरिंग के लिए भी किया जाता है। आपने भी वॉट्सऐप का इस्तेमाल डॉक्यूमेंट्स को शेयर करने के लिए किया होगा।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है जब आपको वॉट्सऐप पर शेयर किए डॉक्यूमेंट्स की जरूरत दोबारा पड़ी हो और इसे ऐप पर खोजने में परेशानी आई हो। अगर हां, तो ये जानकारी आपके काम की होने वाली है।

WhatsApp पर काम के डॉक्यूमेंट्स कैसे खोंजे

क्या आप जानते हैं, वॉट्सऐप पर शेयर किए गए डॉक्यूमेंट्स को एक साथ एक लिस्ट में चेक किया जा सकता है। जी हां, वॉट्सऐप पर अलग-अलग कॉन्टैक्ट्स को शेयर किए डॉक्यूमेंट्स को आप एक ही जगह से एक्सेस कर सकते हैं।

वॉट्सऐप पर यूजर को डॉक्यूमेंट्स सर्च की सुविधा मिलती है। इस फीचर के साथ वॉट्सऐप पर अलग-अलग चैट्स के साथ शेयर डॉक्यूमेंट्स को एक साथ पा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस आर्टिकल में वॉट्सऐप पर शेयर किए गए डॉक्यूमेंट्स को एक जगह एक्सेस करने का ही प्रोसेस बता रहे हैं-

WhatsApp पर काम के डॉक्यूमेंट्स ऐसे करें सर्च

  • सबसे पहले वॉट्सऐप ओपन करना होगा।
  • अब टॉप राइट कॉर्नर पर तीन डॉट ऑप्शन के बांयी ओर सर्च आइकन पर टैप करना होगा।
  • अब Unread, Photos, Videos की लिस्ट में ही Documents ऑप्शन नजर आता है।
  • Documents ऑप्शन पर टैप करना होगा।
  • जैसे ही इस ऑप्शन पर टैप करते हैं पीडीएफ, डॉक, जेपीजी फॉर्मेट में शेयर की गई फालइल्स को चेक कर सकेंगे।

नोट- वॉट्सऐप ऐप पर केवल उन्हीं डॉक्यूमेंट्स को सर्च किया जा सकता है, जिन्हें ऐप पर सेंड या रिसीव किया गया हो।

आ रहे हैं प्रभु श्री राम… चारों तरफ है जै-जैकार, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *