Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को धार्मिक यात्रा का योग, इन्हें मिलेगा परिवार में भरपूर प्यार

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 788 शब्द|📅 21 Jan 2024

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 21 January 2024: आज रविवार है, तारीख है 21 जनवरी 2024। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार, आज यानी 21 जनवरी 2024, रविवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिला जुला परिणाम देने वाला रहेगा।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

ज्योतिषियों के अनुसार जहां आज कुछ राशियों के जातकों के लिए आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, तो वहीं, कुछ जातक धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे। कोई नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। वह कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया बना कार्य का आज आपको ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर लंबी अपनी यात्रा लेकर जा सकते हैं। वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे, मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा संभल कर रहें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। आप किसी विशेष कार्य का शुभारंभ आज कर सकते हैं। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके साथी अपने मन की दबी बात आप से बोल सकते हैं। अपने प्रेम का इजहार आज आपके सामने कर सकते हैं, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी पार्टनर से वाद-विवाद हो सकता है। आप जिस कार्य की लिए प्रयासरत हैं, आज आपका कार्य बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में आकस्मिक कोई घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज घाटा लग सकता है। कोई नया या वाहन आदि आज न खरीदें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज किसी अपरिचित व्यक्ति के कारण उनकी बातों को सुनकर आप अपने पार्टनर पर कोई झूठा आरोप लगा सकते हैं। इस कारण आपका पार्टनर आपसे चिड़ सकता है। दूसरों की बातों पर भरोसा न करें। अपने साथी के साथ सौम्य व्यवहार रखें, नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा, कोई नया बड़ा कार्य आपको आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। बड़ी पार्टनरशिप आज आप कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा. परिवार में मांगलिक कार्य की योग बनेंगे। कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में पत्नी बच्चों से चल रहा है मतभेद दूर होगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

प्रभु श्रीराम के आगमन की खुशी में चारों तरफ है उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *