Curd In Winter: जानिए सर्दियों में क्यों नहीं खाना चाहिए दही?

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
Jalandhar AD
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Curd In Winter: सर्दियों के इन दिनों में अपनी सेहत का ध्यान रखना जरुरी हो जाता है। थोड़ी सी लापरवाही के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगती है। इस मौसम में ऐसी कई सारी पौष्टिक चीजें मिलती हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं, उन्हीं में से एक है दही।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

ज्यादातर लोगों का मानना है कि दही को सिर्फ गर्मियों में ही खाना चाहिए और यदि सर्दी के मौसम में इसे खाया जाए तो सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

इसके विपरित कुछ लोगों को मानना है कि दही के कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होता और इसे हम सर्दी और गर्मी कभी भी खा सकते हैं। लेकिन क्या दही सर्दी में खाना फायदेमंद रहेगा या नहीं आज यह आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं।

सर्दियों में खा सकते हैं दही

एक्सपर्ट्स का कहना है कि सर्दियों में दही खाने के लिए कोई मनाही नहीं होती। खासतौर पर सर्दियों में दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहेगा।

यह प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्त्रोत होता है जो गट हेल्थ के लिए भी बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। यह पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ऐसे में इस मौसम में आप दही खा सकते हैं।

इन लोगों को नहीं खाना चाहिए

मुख्यतौर पर दही खाने से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता लेकिन कुछ लोगों को इसके नुकसान भी हो सकते हैं। दही प्रोबायोटिक होता है और यह गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है इसलिए सर्दियों में इसका सेवन करने से कई तरह के फायदे मिलते हैं लेकिन यदि आप लैक्टोस इन्टॉलरेंट और साइनस से पीड़ित हैं तो सर्दियों में इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

दही खाने के फायदे

दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन जैसे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व व्यक्ति के शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

हड्डियां बनेगी मजबूत

दही में मौजूद कैल्शियम हड्डियों के लिए बेहद लाभकारी होता है। यह हड्डियों को मजबूती देने और उन्हें अच्छी स्थिति में बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा दही में प्रोटीन भी पाया जाता है।

आपको बता दें कि प्रोटीन हड्डियों को मजबूती देने के लिए जरुरी माना जाता है। प्रोटीन हड्डियों के टिश्यू की मरम्मत और नए टिश्यू निर्माण में मदद करता है।

इम्यूनिटी बनेगी मजबूत

इसका सेवन करने इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनता है। दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स होते हैं जो गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते है और यह अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। सीमित मात्रा में दही खाने से सर्दी-जुकाम से भी राहत मिलती है।

पाचन रहता है स्वस्थ

दही में प्रोबॉयटिक्स पाए जाते हैं जो पाचन को सुधारने में मदद करते हैं। दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया बैक्टीरियल बैलेंस को बनाए रखते हैं जिससे आपकी सारी पाचन संबंधी समस्याएं भी कम होती है। इसके अलावा दही में एंजाइम्स पाए जाते हैं जो पाचन को सुधारने में मदद करते हैं। ये एंजाइम्स खाने को पचाने में मदद करते हैं।

आ गए प्रभु श्रीराम, अयोध्या में उल्लास



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *