Shani Chalisa Ka Path: शनिवार को करें शनि चालीसा का पाठ, होंगे सारे दुख दूर

Daily Samvad
5 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Shani Chalisa Ka Path: आज शनिवार है। शनिवार का दिन भगवान शनि देवता का होता है। सनातन धर्म में शनिवार के दिन का बहुत महत्व है। इस दिन शनि देव की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो साधक सच्ची भक्ति के साथ भगवान शनि की उपासना करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

ऐसा कहा जाता है कि एक बार शनि देव की कृपा किसी पर हो जाती है, तो वह रंक से राजा बन जाता है। अगर आप भी उनकी विशेष कृपा पाना चाहते हैं, तो आपको शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष में दीया जलाना चाहिए। साथ ही शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

Shani Dev
Shani Dev

।।शनि चालीसा का पाठ।।

दोहा

जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल करण कृपाल।

दीनन के दुख दूर करि, कीजै नाथ निहाल॥

जय जय श्री शनिदेव प्रभु, सुनहु विनय महाराज।

करहु कृपा हे रवि तनय, राखहु जन की लाज॥

चौपाई

जयति जयति शनिदेव दयाला। करत सदा भक्तन प्रतिपाला॥

चारि भुजा, तनु श्याम विराजै। माथे रतन मुकुट छबि छाजै॥

परम विशाल मनोहर भाला। टेढ़ी दृष्टि भृकुटि विकराला॥

कुण्डल श्रवण चमाचम चमके। हिय माल मुक्तन मणि दमके॥

कर में गदा त्रिशूल कुठारा। पल बिच करैं अरिहिं संहारा॥

पिंगल, कृष्णो, छाया नन्दन। यम, कोणस्थ, रौद्र, दुखभंजन॥

सौरी, मन्द, शनी, दश नामा। भानु पुत्र पूजहिं सब कामा॥

जा पर प्रभु प्रसन्न ह्वैं जाहीं। रंकहुँ राव करैं क्षण माहीं॥

पर्वतहू तृण होई निहारत। तृणहू को पर्वत करि डारत॥

राज मिलत बन रामहिं दीन्हयो। कैकेइहुँ की मति हरि लीन्हयो॥

बनहूँ में मृग कपट दिखाई। मातु जानकी गई चुराई॥

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

लखनहिं शक्ति विकल करिडारा। मचिगा दल में हाहाकारा॥

रावण की गति-मति बौराई। रामचन्द्र सों बैर बढ़ाई॥

दियो कीट करि कंचन लंका। बजि बजरंग बीर की डंका॥

नृप विक्रम पर तुहि पगु धारा। चित्र मयूर निगलि गै हारा॥

हार नौलखा लाग्यो चोरी। हाथ पैर डरवायो तोरी॥

भारी दशा निकृष्ट दिखायो। तेलिहिं घर कोल्हू चलवायो॥

विनय राग दीपक महं कीन्हयों। तब प्रसन्न प्रभु ह्वै सुख दीन्हयों॥

हरिश्चन्द्र नृप नारि बिकानी। आपहुं भरे डोम घर पानी॥

तैसे नल पर दशा सिरानी। भूंजी-मीन कूद गई पानी॥

श्री शंकरहिं गह्यो जब जाई। पारवती को सती कराई॥

तनिक विलोकत ही करि रीसा। नभ उड़ि गयो गौरिसुत सीसा॥

पाण्डव पर भै दशा तुम्हारी। बची द्रौपदी होति उघारी॥

कौरव के भी गति मति मारयो। युद्ध महाभारत करि डारयो॥

रवि कहँ मुख महँ धरि तत्काला। लेकर कूदि परयो पाताला॥

शेष देव-लखि विनती लाई। रवि को मुख ते दियो छुड़ाई॥

वाहन प्रभु के सात सुजाना। जग दिग्गज गर्दभ मृग स्वाना॥

जम्बुक सिंह आदि नख धारी। सो फल ज्योतिष कहत पुकारी॥

गज वाहन लक्ष्मी गृह आवैं। हय ते सुख सम्पति उपजावैं॥

गर्दभ हानि करै बहु काजा। सिंह सिद्धकर राज समाजा॥

जम्बुक बुद्धि नष्ट कर डारै। मृग दे कष्ट प्राण संहारै॥

जब आवहिं प्रभु स्वान सवारी। चोरी आदि होय डर भारी॥

तैसहि चारि चरण यह नामा। स्वर्ण लौह चाँदी अरु तामा॥

लौह चरण पर जब प्रभु आवैं। धन जन सम्पत्ति नष्ट करावैं॥

समता ताम्र रजत शुभकारी। स्वर्ण सर्व सर्व सुख मंगल भारी॥

जो यह शनि चरित्र नित गावै। कबहुं न दशा निकृष्ट सतावै॥

अद्भुत नाथ दिखावैं लीला। करैं शत्रु के नशि बलि ढीला॥

जो पण्डित सुयोग्य बुलवाई। विधिवत शनि ग्रह शांति कराई॥

पीपल जल शनि दिवस चढ़ावत। दीप दान दै बहु सुख पावत॥

कहत राम सुन्दर प्रभु दासा। शनि सुमिरत सुख होत प्रकाशा॥

Shani Dosh
Shani Dosh

”दोहा”

पाठ शनिश्चर देव को, की हों ‘भक्त’ तैयार।

करत पाठ चालीस दिन, हो भवसागर पार॥

आ गए प्रभु श्रीराम, अयोध्या में उल्लास

Ayodhya| आ गए प्रभु श्रीराम, अयोध्या में उल्लास। Daily Samvad
Girl in a jacket Girl in a jacket Girl in a jacket
Girl in a jacket Girl in a jacket
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest news
Jalandhar News: बर्ल्टन पार्क प्रोजेक्ट से बदलेगी जालंधर की दिशा और दशा- मोहिंदर भगत Punjab News: पंजाब में गैंगस्टर अर्श डल्ला के साथी गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद Holiday News: पंजाब सरकार द्वारा सब डिवीजन में अवकाश की घोषणा, जाने कब Punjab News: BBMB केंद्र की कठपुतली बनी, पंजाब के पानी को लूटने की साजिश नाकाम- CM मान का तीखा हमला Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने एक मजेदार गतिविधि का क... Jalandhar News: हाकम थापर ने डिप्टी डायरेक्टर, सूचना एवं लोक संपर्क के तौर पर संभाला पदभार Haryana News: जांबाज सैनिकों ने आतंकी ठिकानों को उनकी सर जमीन पर ही मिट्टी में मिलाया- नायब सिंह सैन... Punjab News: पंजाब में नाबालिग लड़की की आपत्तिजनक वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR Accident News: स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी के साथ बड़ा हादसा, कई बच्चे घायल; 4 की हालत गंभीर Jobs In USA: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर, ट्रंप सरकार ने जारी किया नया आदेश