Somwar Ke Upay: सोमवार को करें भगवान शिव का ध्यान, होगा सभी का कल्याण

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 382 शब्द|📅 29 Jan 2024

डेली संवाद, जालंधर। Somwar Ke Upay: बम बम भोले। आज सोमवार का दिन है। सनातन धर्म में भगवान शिव को सोमवार का दिन समर्पित है। देवों के देव महादेव का स्वरूप अधिक दिव्य और पवित्र है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा करने से वह जल्दी प्रसन्न होते हैं और साधक को मनचाहा वर की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसके साथ ही में घर खुशियों का आगमन होता है। ज्योतिष शास्त्र में सोमवार के दिन विशेष उपायों को करने का जिक्र किया गया है, जिनको करने से साधक को सर्व कार्य में सिद्धि प्राप्त होती है और धन में बढ़ोतरी होती है। चलिए जानते हैं सोमवार के उपायों के बारे में।

Som Pradosh Vrat
Som Pradosh Vrat

सोमवार के उपाय (Somwar Ke Upay)

वैवाहिक जीवन सुखमय पाने के लिए सोमवार के दिन पंचामृत से भगवान भोलेनाथ का विधिपूर्वक अभिषेक करें। इसके बाद पंचाक्षरी मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ के साथ ‘ऊँ भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम:’ मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से पति और पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं और संबंध मधुर होते हैं। साथ ही धन की प्राप्त होती है।

शिव चालीसा और शिव मंत्रों का जाप करें

अगर आप जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें। साथ ही शिव चालीसा और शिव मंत्रों का जाप करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से जीवन में आ रही सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

Somwar Ke Upay: सोमवार को करें भगवान शिव का ध्यान, होगा सभी का कल्याण

सोमवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठे और दिन शुरुआत भगवान शिव के ध्यान से करें। इसके बाद भगवान शिव की पूजा करें। इसके पश्चात किसी गरीब को श्रद्धा अनुसार कच्चे चावल का दान करें। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से कुंडली में चन्द्रमा मजबूत होता है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा के दौरान शिव स्तोत्र का पाठ करें। इस स्तोत्र का पाठ करने से इंसान के हर रोग दूर होते हैं।

आ गए प्रभु श्रीराम, अयोध्या में उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *