Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों के लोगों को मिलेगा सच्चा प्यार, इन्हें करना पड़ेगा भागदौड़

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
Jalandhar AD
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 30 January 2024: आज मंगलवार है। तारीख है 30 जनवरी 2024। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार सभी जातकों को मिला जुला परिणाम रहेगा। ज्योतिषियों की मानें तो आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है।

ज्योतिषियों के अनुसार कई राशि के जातकों को आज सच्चा प्यार मिलेगा। वहीं, कई राशि के जातकों का आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आईए, पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल विस्तार से।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार में आपका लॉस हो सकता है। अपने पार्टनर से सतर्क रहें। वाणी पर संयम रखें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। साथ ही पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आप किसी कार्य को लेकर बाहर की यात्रा कर सकते हैं। यात्रा करते समय अपने सामान का ध्यान रखें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आप और आपका परिवार आ सकता है। व्यापार बड़ा निवेश करने से परिवार में झगड़ा हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

पत्नी और बच्चों को लेकर आज आप परिवार में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। बच्चों की शिक्षा के लिए आज अपना घर चेंज कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पत्नी से मनमुटाव दूर होगा। परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परिवार में कुछ परेशानियां महसूस होंगी। व्यापार में सहयोगियों से विवाद हो सकता है, जिस कारण नुकसान के चांस हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में मांगलिक कार्य के योग हैं। रुका हुआ धन मिल सकता है। साथ ही किसी नए कार्य का शुभारंभ हो सकता है। परिवार में शानदार माहौल रहेगा। सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आप जिस कार्य के लिए बहुत दिन से प्रयासरत हैं आज आपका वह कार्य पूर्ण हो सकता है। इस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। परिवार के लोगों में कुछ बातों को लेकर मतभेद हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आपका अपने परिवार के साथ बाहर जाना हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ समय अच्छा बीतेगा। किसी बड़े कार्य का ऑफर मिल सकता है, जिस कारण घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। नौकरी आदि में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। साथ ही कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप कोई बड़ा काम शुरू ना करें नहीं तो हानि उठाना पड़ सकती है विशेषकर कर्ज से बचें स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं उत्पन्न होंगी पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है व्यापार में सहयोगी लोगों के साथ छोड़ने से धन हानि होगी परिवार में कोई नया मेहमान आएगा

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप कुछ बातों को लेकर मानसिक तौर से दबाव महसूस करेंगे। व्यवसाय में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। परिवार में वाद-विवाद से दूर रहें। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण दुखी हो सकते हैं। व्यवसाय में अपने मित्रों आदि से बड़ा सहयोग मिल सकता है, जिस कारण आपके गिरे हुए व्यापार में लाभ का चांस बनेगा। परिवार में संपत्ति आदि के विवाद के कारण मन अशांत रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। अपने सामान की रक्षा करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही खानपान का ध्यान रखें। परिवार में ससुराल पक्ष से मनमुटाव हो सकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

नेता के साथ भिड़ गया अफसर, फिर देखो क्या हुआ…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *