Canada-India News: कनाडा में बैठा पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ आतंकी घोषित, केंद्र की मोदी सरकार बड़े एक्शन की तैयारी में

Daily Samvad
3 Min Read
Gangster Goldy Brar
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली/टोरंटो। Canada-India News: कनाडा में बैठे पंजाब के एक औऱ गैंगस्टर को भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित कर दिया है। ये गैंगस्टर पिछले कुछ साल से कनाडा में बैठकर भारत खासकर पंजाब में हत्या, लूट और पाकिस्तान से नशा तस्करी व हथियार लाने का काम करवाता है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

जानकारी के मुताबिक भारत सरकार ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के राइट हैंड और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को आतंकी घोषित कर दिया है। गोल्डी बराड़ पंजाब में टारगेट किलिंग, एक्सटॉर्शन के साथ-साथ बॉर्डर पार से हथियारों और ड्रग की स्मगलिंग में शामिल है।

Goldy Brar Arrested

लॉरेंस बिश्नोई के साथ गोल्डी पर UAPA का केस

गोल्डी बराड़ पर लॉरेंस बिश्नोई के साथ पहले UAPA के तहत केस दर्ज हुआ था। 29 मई 2022 को कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवा कर सोशल मीडिया पर उसकी जिम्मेदारी ली थी।

बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है गोल्डी

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम एक्ट (UAPA) के तहत आतंकी घोषित किया है। इससे जुड़ी नोटिफिकेशन सोमवार को जारी की गई। जिसमें कहा गया है कि गोल्डी बराड़ खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा हुआ है और आतंकी साजिशों में शामिल है।

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्रालय ने 30 दिसंबर को इसी एक्ट के तहत विदेश में बैठे पंजाब के गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा को भी आतंकी घोषित किया था।

कौन है गोल्डी बराड़

आपको बता दें कि कनाडा में बैठकर गोल्डी बराड़ अब तक पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली व NCR और राजस्थान में भी लॉरेंस के नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था। उसी ने लॉरेंस के जेल में होने के बाद गैंग को स्ट्रॉन्ग किया। जिसके बाद रंगदारी, मर्डर, हत्या प्रयास मामलों में गोल्डी का नाम सामने आने लगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

गोल्डी बराड ने इसके साथ ही पंजाब में हथियारों की सप्लाई चेन बनानी शुरू कर दी। बीते दिनों अमृतसर और बठिंडा में कई गोल्डी के साथी पकड़े गए, जो हथियारों की तस्करी से जुटे थे।

CM भगवंत मान ने लोगों को दिया बड़ा तोहफा, देखें LIVE …..

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *