Thursday Upay: गुरुवार को करें ये उपाय, विवाह में आ रही बाधा होगी दूर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 296 शब्द|📅 01 Feb 2024

डेली संवाद, जालंधर। Thursday Upay: गुरुवार का दिन ग्रह बृहस्पति और श्रीहरि विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन को ज्योतिष शास्त्र में बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर कुंडली में गुरु बृहस्पति मजबूत स्थिति में हो, तो व्यक्ति का वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है और शादी में आ रही मुश्किलें समाप्त होती हैं।

ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना

केले के पेड़ की पूजा बेहद फलदायी मानी जाती है। इस भगवान बृहस्पति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में गुरुवार के दिन केले की पूजा-अर्चना विधि अनुसार करें। साथ ही चने की दाल, गुड़ और मुनक्का का भोग लगाएं। इस उपाय को करने से विवाह में आ रही मुश्किलें समाप्त हो जाएंगी।

श्रद्धा भाव के साथ भगवान बृहस्पति की आरती करें

गुरुवार की सुबह पवित्र स्नान करें। इसके बाद तुलसी की एक माला से ‘क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा’ मंत्र का जाप करें। इसके बाद श्रद्धा भाव के साथ भगवान बृहस्पति की आरती करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

बृहस्पतिवार के दिन स्नान के बाद पीले रंग के वस्त्र धारण करें। इसके बाद श्री हरि विष्णु की पूजा सच्चे भाव के साथ करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करेंगे। साथ ही धन की देवी की कृपा भी बनी रहेगी।

अगर पति के पत्नी के बीच किसी भी प्रकार की मुश्किलें आ रही हैं, तो गुरुवार का व्रत एक साथ करें। साथ ही मंदिर जाकर भगवान विष्णु की आराधना करें। यह नियम 5 गुरुवार करें। ऐसा करने से जीवन में सुख और सौभाग्य की वृद्धि होगी।

अवैध निर्माण करने वाले बिल्डर्स की खैर नहीं, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *