Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लोगों को मिलेगा मित्रों का सहयोग, इनके परिवार में होगा क्लेश

Daily Samvad
8 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 8 मिनट पढ़ने का समय|📝 981 शब्द|📅 03 Feb 2024

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 03 February 2024: आज शनिवार है। ताऱीख है 3 फरवरी 2024। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार, आज यानी 03 फरवरी 2024, शनिवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

ज्योतिषियों के अनुसार जहां कुछ राशियों के लिए आज का दिन कुछ बढ़िया रहेगा, तो वहीं, कुछ राशियों को परिवार और मित्रों से सहयोग मिलेगा। आईए पंडित भागीथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुद परेशान हो सकते हैं। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी। व्यवसाय आदि के काम में रुकावट आएगी। किसी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार न दें। परिवार में आप किसी के साथ कहीं बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कुछ बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहे। वाणी पर संयम रखें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य आज आपका बन सकता है। आप कोई बड़ी साझेदारी व्यापार-व्यवसाय में कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। किसी विशिष्ट कार्य के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। परिवार में किसी अपने की चिंता बनी रहेगी। आप अत्यधिक कार्य के कारण शारीरिक थकावट और मानसिक चिंता से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में घाटा लग सकता है। कोई नया कार्य शुरू न करें। परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी कार्य विशेष के लिए आपसी विवाद की स्थिति बन सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। पुराना रुका हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। कोई विशेष कार्य के लिए किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिलना होगा। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी साझेदारी या काम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप कुछ परेशानियों में उलझ सकते हैं। शारीरिक थकावट और मानसिक परेशानियों से आप खुद को परेशान महसूस करेंगे। आज घर में या परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार-व्यवसाय में अपनों से धोखा मिल सकता है। कोई बड़ी रकम किसी अपरिचित व्यक्ति को न दें। नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। किसी अपने से मिलना होगा। परिवार में कोई सुख समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपका अत्यधिक परिश्रम से भरा रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण आप शारीरिक थकावट महसूस करेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी कार्य के लिए सोच रहे हैं। वह आज आपका का कार्य पूर्ण होगा। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। परिवार में आपसी मतभेद समाप्त होंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत रहेगा। किसी बात को लेकर पत्नी से मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। किसी अपने के द्वारा आपका कोई कार्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। न्यायालय पक्ष में शत्रु पक्ष मजबूत होगा। परिवार में किसी विशिष्ट बात को लेकर आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसका असर आप पर और आपके परिवार के ऊपर पड़ेगा। नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज के दिन आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। न्यायालय पक्ष में पराजय का मुंह देखना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज नुकसान होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में आज कोई परिवर्तन न करें। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। मन आध्यात्मिक भाव की तरफ झुका रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आप व्यापार में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा और मित्र व परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। वाद-विवाद से दूर रहे और वाणी पर संयम रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आज नुकसान होने की संभावना है। किसी परिचित व्यक्ति के कारण आपको व्यापार व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कहीं बाहर अपना नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। नौकरी के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में आज आप कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे लाभ प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे। कोई नया सदस्य परिवार में आ सकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

ज्ञानव्यापी में मंदिर का स्टीकर लगाने वाले युवक की कहानी देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *