Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लोगों का सभी काम होगा पूरा, इन्हें रहना होगा सावधान

Daily Samvad
8 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 8 मिनट पढ़ने का समय|📝 1,033 शब्द|📅 07 Feb 2024

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 07 February 2024: आज बुधवार है, तारीख है 7 फरवरी 2024। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार, आज यानी 07 फरवरी 2024, बुधवार का दिन का सभी राशियों के लिए शानदार रह सकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

ज्योतिषियों के अनुसार जहां कुछ राशियों के जातक किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, तो वहीं कुछ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। आज मन प्रसन्न रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत आज आप कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नई पार्टनरशिप आज अपने मित्रों के साथ आप कर सकते हैं। वाहन क्रय विक्रय के योग बन रहे हैं। पत्नी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज कुछ समस्याओं के चलते आपके परिवार के लोगों से आपका विवाद बढ़ सकता है। व्यर्थ की बातों में न पड़े। आज कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र बना सकते हैं। आज आप किसी कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। विशेषकर आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही परिवार में अप्रिय घटना की खबर मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज के दिन किसी को कर्ज देना आपके लिए ठीक नहीं होगा। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज के दिन आपको कोई विशेष पद सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। आर्थिक स्थिति में लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी विशेष कार्य की शुरुआत आज आप कर सकते हैं। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप किसी विशेष कार्य के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही कार्यक्षेत्र को लेकर आप बड़ी पार्टनरशिप डील के सहभागी बन सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा होगा। आज किसी नए काम का ऑफर आपको मिल सकता है। भूमि और वाहन के क्रय विक्रय के योग बन रहे हैं। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। घर में धार्मिक कार्य के अनुष्ठान की रूपरेखा बना सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन थोड़ा संभल कर चलने का है। किसी को भी बड़ी धनराशि उधार के रूप में देना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग के साथ वाद विवाद की स्थिति न बनने दें। नहीं तो नुकसान की संभावना है। वाणी पर संयम रखें। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आपको कार्यक्षेत्र में अत्यधिक भाग दौड़ का सामना करना पड़ेगा। साथ ही बनते हुए कार्य बिगड़ने से आप मानसिक तौर से परेशान नजर आएंगे। आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी वर्ग प्रभावी होंगे। आज आप किसी नए कार्य के विषय में विचार कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन लाभ का योग लेकर आ रहा है। आप किसी कार्य में विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आज पदोन्नति मिलने की संभावना है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपका कद बढ़ेगा। साथी आपको किसी विशेष व्यक्ति से सलाह प्राप्त होगी, जो भविष्य में आपके काम आएगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। नया वाहन और भवन खरीद सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन बहुत अच्छा है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। यात्रा आदि पर जाने का प्रोग्राम परिवार के साथ बन सकता है। आज आप जिस कार्य की शुरुआत करेंगे, उसमें लाभ के योग बनेंगे। पत्नी और बच्चों के लिए बड़ा निवेश प्रॉपर्टी के रूप में आज आप कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि परिवर्तन करने का विचार मन में बन रहा है, तो आज का दिन आपके लिए उत्तम है। परिवार में आपसी सामंजस्य की स्थिति देखने को मिलेगी। मतभेद दूर होंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

कुछ समस्याओं के चलते आज आपको अपने परिवार के लोगों में वाद विवाद की स्थिति देखने को मिलेगी। विशेषकर प्रॉपर्टी संबंधी विवाद उभर कर सामने आएगा। आज आप यात्रा आदि पर जाएं, तो संभाल कर रहे। अपने अधिकारी वर्ग से बातचीत के समय मर्यादा का ध्यान रखें। नहीं तो नुकसान की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में मतभेद बढ़ेंगे। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है। वाणी पर संयम रखें। आज किसी पुराने विवाद के फिर से उभरने के चांस बन रहे हैं। साथ ही न्यायालय पक्ष में चल रहे विवाद में विरोधी वर्ग आप पर हावी नजर आएंगे। आज आपका कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। आज आप परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी विशेष कार्य को लेकर मन में उत्साह का आभास होगा। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें लाभ के योग बनेंगे। घर में मांगलिक कार्य के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। परिवार में पुराने विवाद खत्म होंगे। परिवार के साथ आज का दिन आप अच्छा निकलने वाला है। पत्नी बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आज आपका रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

पंजाब में थाईलैंड की लड़कियों के SEX RACKET की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *