Pumpkin Seeds: कद्दू के बीज खाने से मिलते हैं कई फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 440 शब्द|📅 09 Feb 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Pumpkin Seeds: कद्दू या सीताफल आपने कई बार खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी इनके अंदर मौजूद बीजों पर ध्यान दिया है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन बीजों में सेहत के ढेरों फायदे छिपे होते हैं, जिन्हें आप बेकार समझकर फेंक देते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इनमें फाइबर, मैग्नीशियम, ज़िंक, कैल्शियम और आयरन जैसी चीजों का खजाना होता है। ऐसे में भले ही आपके बच्चे कद्दू म खाते हों, लेकिन आपको उन्हें इसके बीच जरूर खिलाने चाहिए। महिला हो या पुरुष दोनों के लिए इनका सेवन काफी फायदेमंद होता है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं इनके बारे में।

पुरुषों की प्रोस्टेट हेल्थ करता है बेहतर

पुरुषों के यौन स्वास्थ्य के लिए कद्दू के बीज का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। इनमें शुक्राणुओं की गुणवत्ता बढ़ाने वाले गुण मौजूद होते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

कद्दू के बीजों को खाने से पुरुषों में प्रोस्टेट ग्लैंड स्वस्थ रहता है। कई स्टडीज में ये भी दावा किया गया है कि इनके सेवन से पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का भी खतरा कम होता है।

बालों और स्किन के लिए फायदेमंद

आपकी त्वचा और बालों की सेहत के लिए भी ये छोटे-छोटे बीज बड़े काम के होते हैं। ऐसे में अगर आप भी हेल्दी स्किन और हेयर की चाहत रखते हैं, तो आपके लिए ये बीज खाना काफी फायदेमंद होगा। इसके लिए आप इन्हें सुखाकर, अलग-अलग तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कारगर

मैग्नीशियम से भरपूर ये बीज आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में बेहद कारगर माने जाते हैं। इनके सेवन से आप डायबिटीज के जोखिम से भी बच सकते हैं। ये इंसुलिन सेंसिटिविटी को भी बेहतर करते हैं।

हार्ट हेल्थ दुरुस्त करते हैं

इसके बीजों को आप अगर आपनी डाइट का हिस्सा बना लेते हैं, तो इससे स्ट्रोक और हार्ट डिजीज का जोखिम कम हो जाता है। चूंकि कद्दू के बीज एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, ऐसे में इन्हें खाने से नाइट्रिक ऑक्साइड का लेवल बूस्ट होता है और ये आपके आपके ब्लड फ्लो को भी सुधारता है।

कैसे करें कद्दू के बीजों का सेवन?

वैसे तो इन्हें आप अपने मॉर्निंग ब्रेकफास्ट से लेकर लंच और डिनर में भी जगह दे सकते हैं, लेकिन सुबह नाश्ते में इन्हें खाना सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है।

आप इन्हें रोस्ट करके, अंकुरित करके या ओट्स आदि में एड करके भी खा सकते हैं। इन्हें रोजाना एक मुट्ठी खाने से आपकी सेहत को ढेरों फायदे मिलेंगे।

2 लड़कियों के साथ 6 फर्जी पत्रकार काबू, मांगे थे 1 लाख कैश

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *