Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लोगों को मिलेगा सच्चा प्यार, इन्हें रहना होगा सावधान

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 757 शब्द|📅 13 Feb 2024

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 13 February 2024: आज मंगलवार का दिन है। इस दिन भगवान हनुमान की पूजा का विधान है। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार, जो साधक इस दिन उनकी सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

ज्योतिषियों की मानें तो आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। कई राशि के जातकों को आज सच्चा प्यार मिलेगा। वहीं, कई राशि के जातकों का आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आईए, पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से आज का राशिफल विस्तार से जानते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका खुशखबरी से भरा रहेगा। जॉब के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलने के चांस हैं। साथ ही स्वास्थ ठीक रहेगा। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। साथ ही आपसी मतभेद दूर होंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां महसूस हो सकती हैं। आपका पार्टनर आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। साथ ही व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य कारणों से मन चिंतित रहेगा। परिवार में अपनों से कुछ बातों को लेकर मतभेद हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आप कुछ व्यक्तिगत समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती हैं। मौसमी बीमारियों से आप और आपका परिवार पीड़ित रहेगा। साथ ही व्यापार में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आपका मूड अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको लाभ महसूस होगा। परिवार या मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से व्यापार में बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। साथ ही परिवार में बहुत दिनों से चल रहा विवाद आज खत्म होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी आदि के लिए प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में कोई नया ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। कोई पुरानी योजना आज आपकी साकार हो सकती है, जिसमें आपके सहयोगी वर्ग का आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में बड़ा लाभ मिलेगा। साथ ही परिवार में चल रही पुरानी बातों को आज आप खत्म करने की पहल कर सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम की अधिकता के कारण शारीरिक कमजोरी और मानसिक तनाव रहेगा। कोई नया कार्य आज शुरू न करें नहीं, तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा। परिवार में झगड़ा हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आपका अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जाना हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ आज का समय अच्छा बीतेगा। साथ ही किसी बड़े काम का ऑफर मिल सकता है, जिस कारण घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप कोई बड़ा काम शुरू न करें नहीं, तो हानि उठाना पड़ सकती है। विशेषकर कर्ज से बचें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं उत्पन्न होंगी। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसके अलावा परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप कुछ बातों को लेकर मानसिक तौर से दबाव महसूस करेंगे। साथ ही किसी कार्य के लिए अत्यधिक परिश्रम करेंगे, लेकिन सफलता में समय है। व्यवसाय में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विवाद से दूर रहें बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज पत्नी और बच्चों के साथ आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। बहुत दिनों बाद परिवार के साथ यह आपके लिए आनंददायक क्षण होंगे। इससे परिवार में चल रहे विवाद में विराम लगेगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में पार्टनर्स का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मित्र और परिवार के लोगों का सहयोग कार्यक्षेत्र में प्राप्त होगा। अपने धन की रक्षा करें। व्यापार में लाभ के योग हैं। परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। साथ ही विवाद से दूर रहें।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

हमारे नन्दी बाबा और कृष्ण कन्हैया कहां मानने वाले हैं

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *