डेली संवाद, अमेरिका/कन्सास। America Firing News: अमेरिका (America) में इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी (Firing In America) का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका में एक परेड के दौरान फायरिंग हुई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और वहीं 22 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका के कन्सास (Kansas) शहर में सुबह एक परेड के दौरान फायरिंग हुई है जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका
इसके साथ ही 22 लोग इस गोलीबारी में घायल हो गए है घायलों में बच्चे भी बताएं जा रहे है। बच्चों की उम्र 6 से 15 साल साल के बीच बताई जा रही है सभी को गोली लगी है। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी
अमेरिका में सुपर बोल का फाइनल हुआ था, जिसमें ‘कन्सास सिटी चीफ’ टीम को जीत मिली थी। इस जीत को सेलिब्रेट करने के लिए ही शहर में परेड निकाली जा रही थी, जिसमें गोलीबारी की घटना सामने आई है। परेड के दौरान हुई गोलीबारी की वजह से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस मामले में पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लिया है।