Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा आज, इन मंत्रों के साथ करें पूजा पाठ

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। यह माघ महीने में पूर्णिमा तिथि पर आती है। इस विशेष दिन पर लोग भगवान विष्णु और सत्यनारायण भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं। माना जाता है कि इस अवसर पर गंगा स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

इस साल पूर्णिमा 24 फरवरी, 2024 दिन शनिवार को पड़ रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा 23 फरवरी दोपहर 03 बजकर 33 मिनट पर शुरू होगी।

पूर्णिमा 24 फरवरी को ही मनाई जाएगी

इसके साथ ही इसका समापन अगले दिन यानी 24 फरवरी 2024 को शाम 05 बजकर 59 मिनट पर होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि का महत्व है, इस वजह से पूर्णिमा 24 फरवरी को ही मनाई जाएगी।

purnima
purnima

माघ पूर्णिमा पूजा नियम

  • सुबह उठकर पवित्र स्नान करें।
  • एक लकड़ी की चौकी पर देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें।
  • पंचामृत से अभिषेक करें।
  • गोपी चंदन और हल्दी, कुमकुम का तिलक लगाएं।
  • भगवान विष्णु को तुलसी पत्र जरूर अर्पित करें।
  • भगवान के समक्ष देसी घी का दीया जलाएं।
  • पूर्णिमा के दिन तुलसी पत्र तोड़ने से बचें, पहले से ही तुलसी पत्र तोड़कर रख लें।
  • पूजा मुहूर्त के अनुसार, ही पूजा करें।
  • भगवान को पंचामृत और पंजीरी का भोग लगाएं।
  • भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।
  • अगले दिन सुबह व्रती प्रसाद खाकर अपना व्रत खोलें।
Maa Lakshmi ji
Maa Lakshmi ji

मां लक्ष्मी मंत्र

दन्ताभये चक्र दरो दधानं,कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।

धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।

भगवान विष्णु पूजन मंत्र

ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान।

यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।।

ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

Farmers Protest। शंभू बॉर्डर पर बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस छोड़े| Daily Samvad
Girl in a jacket Girl in a jacket Girl in a jacket
Girl in a jacket Girl in a jacket
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest news
St. Soldier News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल ने छात्रों का जन्मदिन उनके अभिभावकों के साथ मनाया Encounter in Punjab: पंजाब में एक बार फिर बड़ा एनकाउंटर, चली ताबड़तोड़ गोलियां; बदमाश घायल Punjab News: विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर, गर्मी की छुट्टियों के बीच होमवर्क को लेकर खबर आई सामने;... Jalandhar News: जालंधर के MLA की गिरफ्तारी के बाद महिला एटीपी हुई बेहोश, नगर निगम में मचा हड़कंप, सरफ... Punjab News: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त एक्शन, CIA इंचार्ज सहित पुलिसकर्मी गिरफ्तार Weather Update: IMD ने जारी की नई एडवाइजरी, लगातार हो सकती है बारिश Punjab News: पंजाब में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम की रेड, होम डिलीवरी करते पकड़ा गया ढाबा संचालक Jalandhar News: पंजाब के जालंधर से AAP का MLA गिरफ्तार, भ्रष्टाचार का आरोप Punjab News: हवाई यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर, इस एयरपोर्ट से शुरू होगी नई फ्लाइट Daily Horoscope: साथी से मिटेंगे सारे विवाद, परिवार का माहौल होगा अच्छा; जाने आज का अपना राशिफल