Guruwar ke Upay: आज बृहस्पति देव को करें प्रसन्न, सभी मनोकामना होगी पूरी, यहां पढ़ें विधि

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 377 शब्द|📅 29 Feb 2024

डेली संवाद, जालंधर। Guruwar ke Upay: भगवान बृहस्पति भगवान विष्णु के ही रूप हैं। ऐसे में गुरुवार का दिन विष्णु जी के साथ-साथ बृहस्पति देव को भी समर्पित माना जाता है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को देवगुरू कहा जाता है और उन्हें ज्ञान का कारक माना जाता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

पंडित प्रमोद शास्त्री के अनुसार जिस व्यक्ति की जन्म कुण्डली में गुरू बलवान होते हैं, उन्हें जीवन में विशेष लाभ देखने को मिल सकता है। ऐसे में आप गुरुवार के दिन इस प्रकार बृहस्पति देव को प्रसन्न कर सकते हैं।

Guruwar ke Upay: आज बृहस्पति देव को करें प्रसन्न, सभी मनोकामना होगी पूरी, यहां पढ़ें विधि
पंडित प्रमोद शास्त्री, श्री हरि दर्शन मन्दिर, अशोक नगर, जालंधर मोबाइल – 9815185687

हर गुरुवार के दिन भगवान बृहस्पति की पूजा करनी चाहिए हैं। इसके लिए गुरुवार के दिन पूरे विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें और पूरे परिवार के साथ गुरुवार की आरती करें।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसके बाद चने की दाल, हल्दी, पीले वस्त्र और बेसन के लड्डू आदि ब्राह्मण को दान करें। इसके साथ ही केले के वृक्ष पर हल्दी मिलाकर जल अर्पित करें। ऐसा करने से गुरु बृहस्पति प्रसन्न होते हैं और साधक को धन और सुख प्रदान करते हैं।

बृहस्पति देव की आरती

ओम जय बृहस्पति देवा, जय जय बृहस्पति देवा।

छिन-छिन भोग लगाऊं, कदली फल मेवा।।

ओम जय बृहस्पति देवा।। प्रभु जय बृहस्पति देवा।

तुम पूर्ण परमात्मा, तुम अंतर्यामी।

जगतपिता जगदीश्वर, तुम सबके स्वामी।।

ओम जय बृहस्पति देवा।। प्रभु जय बृहस्पति देवा।

चरणामृत निज निर्मल, सब पातक हर्ता।

सकल मनोरथ दायक, कृपा करो भर्ता।।

ओम जय बृहस्पति देवा।। प्रभु जय बृहस्पति देवा।

तन, मन, धन अर्पण कर, जो जन शरण धरे।

प्रभु प्रकट तब होकर, आकर द्वार खड़े।।

ओम जय बृहस्पति देवा।। प्रभु जय बृहस्पति देवा।

दीनदयाल दयानिधि, भक्तन हितकारी।

पाप दोष सब हर्ता, भव बंधन हारी।।

ओम जय बृहस्पति देवा।। प्रभु जय बृहस्पति देवा।

सकल मनोरथ दायक, सब संशय टारो।

विषय विकार मिटाओ, संतन सुखकारी।।

ओम जय बृहस्पति देवा।। प्रभु जय बृहस्पति देवा।

जो कोई आरती तेरी प्रेम सहित गावे। हे गुरु मन को लगाके गावे।

कष्ट हरो तुम उनके, मन इच्छित फल पावे।

ओम जय बृहस्पति देवा।। प्रभु जय बृहस्पति देवा।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *