RBI Ban Paytm Payment: Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर, RBI ने इन सेवाओं पर लगाई रोक

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। RBI Ban Paytm Payment: आरबीआई (RBI) ने पेटीएम (Paytm) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। RBI के नए आदेश के मुताबिक, Paytm अब PAYMENTS BANK में नया डिपॉजिट नहीं ले पाएगा। आरबीआई ने पेटीएम पर डिपॉजिट लेने पर रोक लगा दी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस आदेश के बाद आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस आदेश के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक में कोई क्रेडिट/डिपॉजिट लेनदेन नहीं होगा। नियमों का पालन न करने पर आरबीआई ने यह कार्रवाई की है। इस आदेश के बाद 29 फरवरी के बाद बैंकिंग सेवाएं नहीं दी जाएंगी।

नियमों की अनदेखी के चलते RBI ने की कार्रवाई

ग्राहक Paytm PAYMENTS BANK से अपना पैसा निकाल सकते हैं। बैंक द्वारा लगातार नियमों की अनदेखी के चलते RBI ने यह कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक RBI के ऑडिट में बैंक की निगरानी में खामियां पाई गई हैं। इस आदेश के मुताबिक, बैंक को 15 मार्च तक नोडल खाते का निपटान करने का आदेश दिया गया है।

ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना

इसके अलावा नए ग्राहकों से डिपॉजिट लेने पर भी तत्काल रोक लगा दी गई है। इस आदेश के बाद Paytm PAYMENTS BANK में कोई लेन-देन नहीं होगा। आरबीआई ने यह कार्रवाई बैंकिंग रेग्युलेशन एक्ट के तहत की है।

29 फरवरी 2024 के बाद किसी भी ग्राहक के खाते, प्रीपेड डिवाइस, वॉलेट, FASTags, NCMC कार्ड आदि में किसी भी ब्याज, कैशबैक या रिफंड के अलावा किसी भी जमा या क्रेडिट लेनदेन या टॉप-अप की अनुमति नहीं दी जाएगी, जिसे किसी भी समय क्रेडिट किया जा सकता है।

अवैध निर्माण करने वाले बिल्डर्स की खैर नहीं, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *