Rose Day 2024: आज मनाया जा रहा है रोज़ डे, जानें वैलेंटाइन वीक के पहले दिन का इतिहास

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Rose Day 2024: फरवरी का महीना प्यार का महीना होता है, नए साल के बाद प्रेमी जोड़े वैलेंटाइन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वैलेंटाइन वीक आज यानी 7 फरवरी से शुरू हो गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

इस दिन को पूरी दुनिया में रोज़ डे के रूप में मनाया जाता है, जिसमें हर जोड़ा एक-दूसरे को गुलाब का फूल देकर अपने प्यार का इज़हार करता है। इस दिन बाजार में विभिन्न प्रकार के गुलाबों की काफी मांग रहती है।

ऐसे में क्या आप जानते हैं कि अपनों के लिए इस खूबसूरत दिन की शुरुआत कैसे हुई? चलिए जानते है

वैलेंटाइन वीक आज यानी 7 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। यह सप्ताह प्रेमियों के लिए बेहद खास है। इस सप्ताह का पहला दिन रोज़ डे है। इस दिन कपल्स अपने पार्टनर को गुलाब देकर अपनी भावनाएं साझा करते हैं। इस खास मौके पर आप भी गुलाब के साथ कुछ मैसेज शेयर करें।

इस प्रकार रोज़ डे की शुरुआत हुई

रोज डे पर कपल्स एक-दूसरे को गुलाब का फूल देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि इस दिन की शुरुआत मुगल काल से हुई थी। कहा जाता है कि मुगल बेगम नूरजहां को लाल गुलाब बहुत पसंद थे। ऐसे में उन्हें खुश करने के लिए जहांगीर रोजाना टनों ताजे गुलाब भेजा करते थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि रानी विक्टोरिया ने भी अपने प्यार का इजहार करने के लिए अपने पति प्रिंस अल्बर्ट को गुलाब दिए थे।महारानी विक्टोरिया के समय से ही लोग अपने प्रियजनों को विशेष महसूस कराने के लिए 7 फरवरी को गुलाब देने लगे और यह परंपरा आज भी जारी है।

इस दिन एक-दूसरे को गुलाब देना प्यार का इजहार करने का एक तरीका है। इससे पता चलता है कि आप इस रिश्ते को महत्व देते हैं। आपको बता दें कि कई लोग सोचते हैं कि यह दिन सिर्फ प्रेमियों के लिए है। ऐसे में जान लें कि ऐसा नहीं है। आप इस दिन को अपने माता-पिता या दोस्तों के साथ मना सकते हैं और उन्हें खास महसूस करा सकते हैं। आप वो गुलाब दे सकते हैं।

पंजाब में थाईलैंड की लड़कियों के SEX RACKET की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *