Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमत में उछाल, खरीदने से पहले चेक कर लें दाम

Daily Samvad
2 Min Read
Gold-Silver Price
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: आज 17 फरवरी 2024 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी महंगा हो गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में गिरावट के दौरान भारतीय सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोना 62,450 रुपये महंगा हो गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

चांदी के भाव भी मजबूत हुए हैं और अब 75,500 रुपये पर बिक रही है। शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 180 रुपये बढ़कर 62,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 62,270 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसके साथ ही चांदी 900 रुपये बढ़कर 75,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स में सोना 2,003 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद भाव से 10 डॉलर ज्यादा है। इसके साथ ही चांदी 22.97 डॉलर प्रति औंस पर रही, जबकि इसका पिछला बंद भाव 22.50 डॉलर प्रति औंस था।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *