Jalandhar News: महानगर के युवा नेता जॉली बेदी रूस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद जालंधर। Jalandhar News: महानगर के युवा नेता, समाज सेवक तथा भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय लीडर कुलविंदर सिंह जॉली बेदी रूस में 1 मार्च से 7 मार्च तक होने वाले विश्व युवा महोत्सव (वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कुलविंदर सिंह जॉली बेदी रोटरी क्लब जालंधर ईस्ट के असिस्टेंट गवर्नर भी हैं। कुलविंदर सिंह जॉली बेदी का युवा महोत्सव के लिए चयन यंग लीडर के वर्ग में किया गया है। वह करीब एक दशक से समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पार्षद कवलजीत सिंह बेदी के सुपुत्र जौली बेदी भाजपा युवा मोर्चा में भी विभिन्न पदों पर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसके अलावा वह गैर सरकारी संगठन (एन.जी.ओ.) बदला-दि चेंज के भी अध्यक्ष हैं। वह राजनीतिक क्षेत्र के माध्यम से भी लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा से ही कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचने में भी वह अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं।

अपने सामाजिक संगठन बदलाव दि चेंज के माध्यम से उन्होंने पल्स पोलियो अभियान के दौरान भी काफी काम किया।कोरोना काल में वह जरूरतमंदों को खाना पहुंचाते रहे हैं। बीमार लोगों को दवाइयां उपलब्ध करवाते रहे हैं और हर तरह से सहायता करते रहे हैं। कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर भी काम करने से वह काफी चर्चा में भी रहे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

पिछले कुछ समय से वह रोटरी क्लब जालंधर ईस्ट से जुड़े हैं और वह सबसे युवा नेता हैं जो रोटरी क्लब जालंधर ईस्ट के अध्यक्ष बने और अब वह सबसे युवा है जो रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर के पद पर विराजमान हुए। जॉली बेदी ने कहा कि जब उनका चयन रूस के लिए हुआ तो वह काफी उत्साहित हुए और उन्हें गर्व है कि वह रूस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उन्होंने कहा कि भारत के बारे में जो भी भ्रांतियां विश्व में फैली हैं उनको दूर करके भारत की सही तस्वीर पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि वह उन सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने इस चयन प्रक्रिया में उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वह वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल के लिए भारतीय नेशनल प्रिपेरटॉरी कमेटी (एन.पी.सी.) के चेयरमैन वरुण कश्यप का भी आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में उनका मार्गदर्शन किया।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *