Jalandhar News: जालंधर के दो विधायकों समेत 15 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इस समय की बड़ी खबर जालंधर में कांग्रेस को लेकर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में कांग्रेस के दो विधायकों समेत 15 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह और आदमपुर हल्के के विधायक सुखविंद्र कोटली समेत कांग्रेस के 15 नेताओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

pargat Singh, mla
pargat Singh, mla

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

बता दे कि यह FIR चंडीगढ़ में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन को लेकर की गई गई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेसी नेताओं आज सीएम मनोहर लाल खट्टर के आवास के बाहर धरना देने पहुंचे थे।

इसी दौरान कांग्रेसी विधायक और नेताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई। इस झड़प के दौरान पुलिस कर्मचारियों की वर्दी फट गई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विधायक परगट सिंह और सुखविंद्र कोटली समेत 15 नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

इन नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज

बता दे कि जिसने खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमे जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह, आदमपुर हल्के के विधायक सुखविंद्र कोटली, वरिंदर सिंह ढिल्लों, समित सिंह, खुशबाज जट्टां, लखबिंदर सिंह, चूसपिंदर बीर चाहल, हरमन सेखों, सिकंदर बोरा, सचिन नायन, उदयवीर ढिल्लों, सुरजीत सिंह, अंगद सिंह, संजीव शर्मा औरत करनैल सिंह शामिल है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *