Punjab News: रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए पांच दिवसीय संसाधन विकास प्रशिक्षण प्रोग्राम आयोजित

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य में फ़सल विभिन्नता के अंतर्गत रेशम उत्पादन समेत अन्य फ़सलों को बढ़ावा देने सम्बन्धी बाग़बानी मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा के दिशा-निर्देशों पर बाग़बानी विभाग द्वारा सैरीकल्चर से सम्बन्धित अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पाँच दिवसीय संसाधन विकास प्रशिक्षण प्रोग्राम करवाया गया।

यहाँ के महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (मगसीपा) में केंद्र रेशम बोर्ड, भारत सरकार के सहयोग से करवाए गए प्रशिक्षण प्रोग्राम के दौरान मुख्य मेहमान के तौर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कमिश्नर नीलिमा, डायरैक्टर बाग़बानी शैलिन्दर कौर और केंद्र रेशम बोर्ड के अधिकारियों द्वारा शिरकत की गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

मुख्य मेहमान नीलिमा ने अपने संबोधन के दौरान राज्य में रेशम उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए अधिक से अधिक उपाय करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। डायरैक्टर बाग़बानी ने बताया कि रेशम उत्पादन का पेशा पंजाब में मुख्य तौर पर कंडी जिलों गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर और रोपड़ के छोटे किसानों द्वारा किया जा रहा है।

सरकार द्वारा सैरीकल्चर स्कीमों के अधीन विभिन्न गतिविधियों जैसे प्लांटेशन, कीट पालन घर, रेरिंग उपकरण, प्रशिक्षण, एक्सपोजर विज़िट आदि अधीन सब्सिडी मुहैया करवाई जाती है। प्रशिक्षण के प्रोग्राम के दौरान सैरीकल्चर के विकास सम्बन्धी विषय माहिरों और वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न विषयों से सम्बन्धित तकनीकी जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

केंद्रीय रेशम बोर्ड के सहायक सचिव दशरथी बहेरा, साइंटिस्ट-डी बंगलोर सदीकी अली, डायरैक्टर, सी.एस.आर. एंड टी.आई, पामपुर एन.के. भाटिया, साइंटिस्ट-डी सरदारा सिंह और सुरिन्दर भट्ट ने रेशम उत्पादन सम्बन्धी विभिन्न विषयों पर विस्तृत रौशनी डाली। प्रशिक्षण प्रोग्राम के दौरान विभाग के सैरीकल्चर विंग द्वारा विभिन्न गतिविधियों को दर्शाती प्रदर्शनी भी लगाई गई।

इसके इलावा गोआ इंस्टीट्यूट आफ ट्रेनिंग स्टड्डीज़ के अधिकारियों द्वारा शख्सियत विकास, स्व-जागरूकता, समय प्रबंधन और डैलीगेशन स्किल आदि सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में विभाग के सहायक डायरैक्टर दलबीर सिंह, हरप्रीत सिंह, बलविन्दर सिंह और डिप्टी डायरेक्टर तजिन्दर सिंह बाजवा समेत राज्य के समूह अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *