Canada News: कनाडा में भारतीय मूल के व्यक्ति को उम्र कैद, इस मामले में हुई सजा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: कनाडा (Canada) से एक भारतीय (Indian) मूल को आजीवन कारावास की खबर सामने आ रही है। खबर है कि कनाडा में रह रहे भारत के एक व्यक्ति को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय नविंदर गिल नामक के व्यक्ति को उम्र कैद की सजा हुई है। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में नविंदर गिल को सजा हुई है।

Canada Latest News
Canada Latest News

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

हत्या जांच टीम ने गुरुवार को घोषणा की कि उन्हें 10 साल तक पैरोल की पात्रता के बिना सजा सुनाई गई है। पुलिस ने 7 दिसंबर, 2022 को सरे में 66वें एवेन्यू के 12700-ब्लॉक में अपने घर पर हरप्रीत को गंभीर रूप से जख्मी पाया।

15 दिसंबर को नविंदर को हिरासत में लिया

अस्पताल ले जाने पर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में 15 दिसंबर को नविंदर को हिरासत में ले लिया। वहीं नविंदर गिल अपनी पत्नी 40 वर्षीय शिक्षिका और तीन बच्चों की मां हरप्रीत कौर गिल की सेकेंड-डिग्री हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *