Canada-Punjab News: कनाडा जाकर बदले पत्नी के तेवर, पति के सपनों को किया चकनाचूर

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। Canada-Punjab News, Canada News: आज का समय ऐसा है कि लोग कनाडा (Canada) जाने के लिए सारी हदें पार कर देते है जिसके कारण कई लोग तो ठगी का शिकार हो जाते है और कई लोग ऐसे होते है जो अपनी ही पत्नी से धोखा खा लेते है क्योंकि पत्नी विदेश जाकर बेवफा हो जाती है।

ऐसे ही एक मामला पंजाब के गुरदासपुर से सामने आ रहा है। यहां कनाडा जाने के लिए लड़की ने पहले लड़के से शादी की, उसके बाद लड़के वालों ने पैसा खर्च कर लड़की को आई लेट्स करवाया और फिर लड़की को कनाडा भेजा लेकिन कनाडा जाकर लड़की के तेवर बदल गए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

लड़के वालों ने लड़की और उसके परिवार वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। लड़की का नाम अमनदीप कौर बताया जा रहा है। रछपाल सिंह पुत्र लक्खा सिंह निवासी दबुड़ी ने पुलिस में अपनी शिकायत देते हुए बताया कि दोनों परिवारों के बीच जुबानी तौर पर फैसला हुआ था कि लड़की विदेश जाकर लड़के को अपने पास बुला कर पी.आर. करवाएगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

जिसके बाद उसके लड़के जुगराज सिंह की शादी 18.1.2018 को अमनदीप कौर निवासी कालानंगल के साथ पूरे रीति-रिवाज के साथ हुई। शादी के बाद लड़के के परिवार वालों ने सारा खर्च कर लड़की को आई लेट्स करवा कनाडा भेजा। कुछ समय बाद लड़की ने लड़के को अपने पास कनाडा भेजा लेकिन उसकी पी.आर. नहीं करवाई।

दो महीने के बाद वापिस लौटा लड़का

इसके साथ ही लड़की उसके साथ भी नहीं रही जिस कारण करीब 2 महीने उसका बेटा परेशान होने के बाद वापिस भारत आने के लिए मजबूर हो गया। जिसके बाद पीड़ित परिवार वालों लड़की और उसके परिवार वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़ित परिवार वालों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच करना शुरू कर दी है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *