Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने छात्रों के अभिभावकों से की ये अपील

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने आज स्कूली विद्यार्थियों के अभिभावकों को राज्य सरकार द्वारा स्थापित किये ‘स्कूल आफ एमिनेंस’ में अपने बच्चों को दाखि़ल करवा कर राज्य की शिक्षा क्रांति का हिस्सा बनने की अपील की।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभिभावक https://schoolofeminence.pseb.ac.in लिंक पर क्लिक करके अपने बच्चों को इन विश्व स्तरीय सहूलतों से लैस स्कूलों में 9वीं और 11वीं कक्षा में दाखि़ल करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि दाखि़ले के लिये रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है और 15 मार्च तक चलेगी।

117 ‘स्कूल आफ एमिनेंस’ स्थापित

भगवंत सिंह मान ने कहा कि अभिभावकों के लिए यह सुनहरी मौका है कि वह इन स्कूलों में अपने बच्चों को दाखि़ला करवा कर उनके लिए मानक शिक्षा यकीनी बनाएं। मुख्यमंत्री ने बताया कि बच्चों को मानक शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य के 23 जिलों में 117 ‘स्कूल आफ एमिनेंस’ स्थापित किये गए हैं।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे विद्यार्थियों को भावी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में 9वीं से 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को मानक शिक्षा प्रदान की जाती है।

योग्यता और हुनर को निखारा जा सके

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्कूल सहायता और क्षमता के पाँच स्तम्भों जैसे बुनियादी ढांचा, अकादमिक, मानवीय संसाधन प्रबंधन, खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और भाईचारक शमूलियत पर स्थापित किये गए हैं जिससे उच्च शिक्षा, रोज़गार और प्रशिक्षण के लिए विद्यार्थियों की व्यक्तिगत योग्यता और हुनर को निखारा जा सके।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

उन्होंने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी और वह दिन दूर नहीं जब पंजाब की पुरातन शान बहाल हो जायेगी। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जतायी कि वह समय बहुत दूर नहीं जब इन स्कूलों से शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थी देश भर में हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करेंगे।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *