Punjab News: पंजाब का चीफ टाउन प्लानर पंकज बावा सस्पैंड, इन कालोनाइजरों से थी सांठगांठ, सरकार को लगाया करोड़ों का चूना

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब से अभी अभी बड़ी खबर आ रही है। पंजाब सरकार ने एक बड़े अधिकारी को सस्पैंड कर दिया है। पंजाब के चीफ टाऊन प्लानर पंकज बावा को विभाग ने सस्पैंड कर दिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

हाऊसिंग एंड अर्बन डिवैल्पमैंट विभाग की तरफ से पत्र जारी करते हुए कहा गया है कि चीफ टाऊन प्लान पंकज बावा को तुरन्त प्रभाव से निलंबित किया जाता है। रूल फार (1) (ए) पंजाब सिविल सर्विसिज 1970 रूल के तहत यह कार्रवाई की गई है।

कोलाइजरों के साथ थी सांठगांठ

इस दौरान निलंबित अधिकारी का हैडक्वार्टर डायरैक्टर टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग पंजाब रहेगा। पंकज बावा को किस मामले में निलंबित किया गया है, यह साफ नहीं है, लेकिन पिछली सरकारों में पंजाब के कई बड़े कालोनाइजरों के साथ बावा के अच्छे संबंध रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

संभावना जताई जा रही है कि सरकार के पास कोई बड़ा मामला पहुंचा है, जिसके आधार पर पंकज बावा को निलंबित किया गया है। पंकज बावा काफी लंब समय से एक सीट पर जमे हुए थे। उनके संबंध पंजाब के बड़े कालोनाजरों के साथ थे। उनके खिलाफ जालंधर के आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह ने शिकायतें की थी।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *